अन्य खबरें

भारत आकर 1 दिन में कितने रुपये खर्च कर देते हैं विदेशी मेहमान? सिडनी की महिला ने बताया चेन्नई घूमने का खर्चा

Viral Video: सिडनी की रहने वाली तारा चंद्रा ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो अपलोड करके बताया है कि एक दिन चेन्नई घूमने में उनका कितना खर्चा हुआ है. उन्होंने अपने दिन की शुरुआत होटल में ब्रेकफास्ट से की, जिसका चार्ज उनके होटल रूम रेंट में ही शामिल था. यानी तारा को इसके अलग से पैसे नहीं देने पड़े. इसके बाद तारा ने उबर टैक्सी बुक की, जिसने 25 मिनट दूर छोड़ने के उनसे 400 रुपये लिए. इसके बाद वो एक ऑटो रिक्शा में बैठीं, जिसने 2 मिनट क दूरी पर छोड़ने के 50 रुपये चार्ज किए.

सबसे ज्यादा टैक्सी पर खर्च

कुछ देर घूमने के बाद तारा ने एक ओपन रेस्टोरेंट में बैठकर सीफूड लंच किया, जिसका बिल 1500 रुपये बना. इसके बाद उन्होंने वापस एक टैक्सी की, जिसने 8 घंटे के उनसे 2400 रुपये लिए. कार से पहले वो एक म्यूजियम में गईं, जहां दो लोगों की एंट्री फीस 100 रुपये थी. वहां से निकलने के बाद उन्होंने एक मंदिर के बाहर दुकान से चॉकलेट-चिप्स खरीदे, जिसका बिल 50 रुपये बना. वहां से कुछ दूर आगे चलकर उन्होंने समोसा खाया और कोल्ड ड्रिंक की, जिसका बिल 155 रुपये आया.

कुल खर्चा कितना आया?

कुछ देर बाद उन्होंने कुल्फी खाई, जो 50 रुपये की थी. इसके बाद उन्होंने 3 ड्रिक खरीदीं जिसका बिल 90 रुपये बना. इसके बाद उन्होंने 70 रुपये खर्च करके नारियल पानी पिया और फिर 50 रुपये का शरीफा खाया. कुछ ही देर बाद रात हो गई तो उन्होंने एक होटल में जाकर खाना खाया, जिसका बिल 1700 रुपये आया. आखिर में उन्होंने एक मीठा पान खाया और फिर वापस अपसे होटल चली गईं. यानी एक दिन में भारत को एक्सप्लोर करने में 2 ऑस्ट्रेलियन टूरिस्ट्स ने कुल 6865 रुपये खर्च किए.

Related Articles

Back to top button