अंतर्राष्ट्रीयखेलराष्ट्रीय

ICC ने जारी किया 2027 ODI World Cup का पूरा कार्यक्रम, भारत-ऑस्‍ट्रेलिया मैच के साथ होगा प्रमुख टूर्नामेंट का शंखनाद

 नई दिल्ली। अंतरराष्‍ट्रीय क्रिकेट परिषद (ICC) ने गुरुवार को 2027 वनडे वर्ल्‍ड कप के लिए पूरे कार्यक्रम की घोषणा कर दी है। आईसीसी वनडे वर्ल्‍ड कप 2027 की शुरुआत 2 अक्‍टूबर को होगी और फाइनल मुकाबला 21 नवंबर को खेला जाएगा। साउथ अफ्रीका, जिम्‍बाब्‍वे और नामीबिया की संयुक्‍त मेजबानी में टूर्नामेंट का आयोजन होगा।

विश्व कप में कुल 57 मुकाबले खेले जाने हैं, जो इन तीन देशों के 12 शहरों में खेले जाएंगे। साउथ अफ्रीका में सबसे अधिक 8 शहरों में मुकाबले खेले जाएंगे। इसके अलावा जिम्बाब्वे में तीन स्टेडियम में मैच होंगे। नामीबिया की राजधानी विंडहक में एकमात्र वेन्यू पर मुकाबले खेले जाएंगे। टूर्नामेंट में कुल 14 टीमें हिस्सा लेंगी। साउथ अफ्रीका में 24 सालों बाद विश्व कप खेला जाएगा। 

वर्ल्ड कप 2027 की शुरुआत 2 अक्टूबर से

वर्ल्ड कप 2027 की शुरुआत 2 अक्टूबर से होगी। पहले सुपर सीरीज खेली जाएगी, जिसके लिए टीमें क्वालीफाइंग राउंड से तय होंगी। ये मुकाबले नामीबिया के विंडहोक में खेले जाएंगे। विश्व कप का फाइनल मुकाबला 21 नवंबर को खेला जाएगा।

ग्रुप ए में भारत-पाकिस्तान शामिल

ग्रुप ए में भारत और पाकिस्तान सहित 6 टीमों को शामिल किया गया है। इस ग्रुप में भारत-पाकिस्तान के अलावा अफगानिस्तान, ऑस्ट्रेलिया, जिम्बाब्वे और छठी टीम क्वालीफायर से कन्फर्म होगी। ग्रुप बी में बांग्लादेश, इंग्लैंड, साउथ अफ्रीका, श्रीलंका और न्यूजीलैंड को शामिल किया गया है। इसके अलावा इस ग्रुप में भी छठी टीम क्वालीफायर के बाद ही कन्फर्म होगी।

12 शहरों में खेले जाएंगे मुकाबले

आईसीसी ने विश्व कप 2027 के लिए 12 वेन्यू तय कर लिए हैं। नामीबिया के विंडहोक में सुपर सीरीज के मुकाबले खेले जाएंगे। इसके अलावा तीन ग्रुप मैचों की मेजबानी में नामीबिया को मिली है। साउथ अफ्रीका के 8 शहरों में विश्व कप खेला जाएगा। इसमें केप टाउन, पार्ल, जोहान्सबर्ग, त्शवाने, ब्लोमफोंटेन, डरबन, कुगोम्पो सिटी और गकेबरहा शामिल हैं। जिम्बाब्वे के तीन शहर, जिसमें विक्टोरिया फॉल्स में मोसी-ओआ-तुन्या स्टेडियम हरारे और बुलावायो शामिल हैं।

विश्व कप 2027 का पूरा शेड्यूल यहां देखें-

सुपर सीरीज का शेड्यूल

  • 2 अक्टूबर 2027 – क्वालीफायर 1 बनाम क्वालीफायर 3 – विंडहोक
  • 4 अक्टूबर 2027 – क्वालीफायर 1 बनाम क्वालीफायर 2 – विंडहोक
  • 6 अक्टूबर 2027 – क्वालीफायर 2 बनाम क्वालीफायर 3 – विंडहोक

ग्रुप स्टेज के मुकाबले

  • 7 अक्टूबर 2027 – भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया – केप टाउन
  • 8 अक्टूबर 2027 – पाकिस्तान बनाम अफगानिस्तान – त्शवाने
  • 8 अक्टूबर 2027 – इंग्लैंड बनाम बांग्लादेश – विंडहोक
  • 9 अक्टूबर 2027 – ज़िम्बाब्वे बनाम क्वालीफायर ए – बुलावायो
  • 9 अक्टूबर 2027 – साउथ अफ्रीका बनाम न्यूजीलैंड – केपटाउन
  • 10 अक्टूबर 2027 – भारत बनाम पाकिस्तान – जोहान्सबर्ग
  • 10 अक्टूबर 2027 – श्रीलंका बनाम क्वालीफायर बी – विंडहोक
  • 11 अक्टूबर 2027 – जिम्बाब्वे बनाम अफगानिस्तान – बुलावायो
  • 12 अक्टूबर 2027 – ऑस्ट्रेलिया बनाम क्वालीफायर A – पार्ल
  • 12 अक्टूबर 2027 – न्यूजीलैंड बनाम बांग्लादेश – कुगोम्पो सिटी
  • 13 अक्टूबर 2027 – इंग्लैंड बनाम श्रीलंका – विंडहोक
  • 13 अक्टूबर 2027 – साउथ अफ्रीका बनाम क्वालीफायर बी – पार्ल
  • 14 अक्टूबर 2027 – भारत बनाम अफ़गानिस्तान – त्शवाने
  • 15 अक्टूबर 2027 – पाकिस्तान बनाम क्वालीफायर A – ब्लोमफोंटेन
  • 15 अक्टूबर 2027 – जिम्बाब्वे बनाम ऑस्ट्रेलिया – हरारे
  • 16 अक्टूबर 2027 – श्रीलंका बनाम बांग्लादेश – डरबन
  • 16 अक्टूबर 2027 – साउथ अफ्रीका बनाम इंग्लैंड – गकेबरहा
  • 17 अक्टूबर 2027 – भारत बनाम क्वालीफायर ए – ब्लोमफोंटेन
  • 17 अक्टूबर 2027 – न्यूजीलैंड बनाम क्वालिफायर B – हरारे
  • 18 अक्टूबर 2027 – ऑस्ट्रेलिया बनाम अफगानिस्तान – कुगोम्पो सिटी
  • 19 अक्टूबर 2027 – ज़िम्बाब्वे बनाम पाकिस्तान – हरारे
  • 19 अक्टूबर 2027 – साउथ अफ्रीका बनाम बांग्लादेश – डरबन
  • 20 अक्टूबर 2027 – न्यूजीलैंड बनाम श्रीलंका – जोहान्सबर्ग
  • 20 अक्टूबर 2027 – इंग्लैंड बनाम क्वालीफायर बी – हरारे
  • 21 अक्टूबर 2027 – अफगानिस्तान बनाम क्वालिफायर A – कुगोम्पो सिटी
  • 22 अक्टूबर 2027 – ऑस्ट्रेलिया बनाम पाकिस्तान – पार्ल
  • 22 अक्टूबर 2027 – साउथ अफ्रीका बनाम श्रीलंका – जोहान्सबर्ग
  • 23 अक्टूबर 2027 – इंग्लैंड बनाम न्यूजीलैंड – गकेबरहा
  • 23 अक्टूबर 2027 – बांग्लादेश बनाम क्वालीफायर बी – त्शवाने
  • 24 अक्टूबर 2027 – जिम्बाब्वे बनाम भारत – विक्टोरिया फॉल्स

सुपर 7 स्टेज (सीडेड टीम)

  • 25 अक्टूबर 2027 – A2 (ऑस्ट्रेलिया) बनाम B3 (श्रीलंका) – जोहान्सबर्ग
  • 26 अक्टूबर 2027 – B1 (न्यूजीलैंड) v A3 (पाकिस्तान) – गकेबरहा
  • 27 अक्टूबर 2027 – B2 (साउथ अफ्रीका) v AB4 (इंग्लैंड) – त्शवाने
  • 28 अक्टूबर 2027 – A1 (भारत) बनाम A2 (ऑस्ट्रेलिया) – विक्टोरिया फॉल्स
  • 29 अक्टूबर 2027 – B1 (न्यूज़ीलैंड) बनाम B3 (श्रीलंका) – कुगोम्पो सिटी
  • 30 अक्टूबर 2027 – A3 (पाकिस्तान) बनाम AB4 (इंग्लैंड) – विक्टोरिया फॉल्स
  • 31 अक्टूबर 2027 – B2 (साउथ अफ्रीका) बनाम A1 (इंडिया) – जोहान्सबर्ग
  • 1 नवंबर 2027 – A2 (ऑस्ट्रेलिया) बनाम B1 (न्यूजीलैंड) – विक्टोरिया फॉल्स
  • 2 नवंबर 2027 – B3 (श्रीलंका) बनाम AB4 (इंग्लैंड) – केप टाउन
  • 3 नवंबर 2027 – B2 (साउथ अफ्रीका) बनाम A3 (पाकिस्तान) – डरबन
  • 4 नवंबर 2027 – A1 (भारत) बनाम B1 (न्यूजीलैंड) – पार्ल
  • 5 नवंबर 2027 – A2 (ऑस्ट्रेलिया) बनाम AB4 (इंग्लैंड) – डरबन
  • 6 नवंबर 2027 – B2 (साउथ अफ्रीका) v B3 (श्रीलंका) – ब्लोमफोंटेन
  • 7 नवंबर 2027 – A1 (भारत) बनाम A3 (पाकिस्तान) – केप टाउन
  • 8 नवंबर 2027 – B1 (न्यूजीलैंड) बनाम AB4 (इंग्लैंड) – डरबन
  • 9 नवंबर 2027 – B2 (साउथ अफ्रीका) v A2 (ऑस्ट्रेलिया) – गकेबरहा
  • 10 नवंबर 2027 – A3 (पाकिस्तान) बनाम B3 (श्रीलंका) – ब्लोमफोंटेन
  • 11 नवंबर 2027 – A1 (भारत) v AB4 (इंग्लैंड) – गकेबरहा
  • 12 नवंबर 2027 – B2 (साउथ अफ्रीका) बनाम B1 (न्यूजीलैंड) – केप टाउन
  • 13 नवंबर 2027 – A2 (ऑस्ट्रेलिया) बनाम A3 (पाकिस्तान) – ब्लोमफोंटेन
  • 14 नवंबर 2027 – A1 (भारत) बनाम B3 (श्रीलंका) – डरबन

सेमीफाइनल

  • 17 नवंबर 2027 – सेमीफाइनल 1 – केप टाउन
  • 18 नवंबर 2027 – सेमीफाइनल 2 – त्श्वाने

फाइनल

21 नवंबर 2027 – फाइनल – जोहान्सबर्ग

विश्व कप 2027 का फॉर्मेट

विश्व कप 2027 के लिए आईसीसी ने बिल्कुल ही अलग फॉर्मेट चुना है। 2023 में वर्ल्ड कप राउंड रॉबिन फॉर्मेट में खेला गया था लेकिन इस बार टीमों को ग्रुपों में बांटा गया है। इस बार कुल 14 टीमें हिस्सा लेने वाली हैं। सबसे पहले सुपर सीरीज खेली जाएगी, जहां तीन टीमें आपस में मुकाबला करेंगी। सुपर सीरीज में जीत हासिल करने वाली टीम अगले चरण के लिए क्वालीफाई करेगी। यहां पर 12 टीमें हैं, जिन्हें दो ग्रुपों में बांटा गया है।

ग्रुप स्टेज समाप्त होने के बाद सुपर-7 खेला जाएगा, जहां दोनों ग्रुपों में से 3-3 टीमें क्वालीफाई करेंगी। इसके अलावा सातवीं टीम के तौर पर दोनों ग्रुप में चौथे स्थान पर सबसे बेहतर प्रदर्शन करने वाली टीम को जगह मिलेगी। सुपर-7 से टॉप-4 टीमें सेमीफाइनल खेलेंगी और फिर फाइनल मुकाबला खेला जाएगा।

Related Articles

Back to top button