अंतर्राष्ट्रीय

ब्रिटेन में खुफिया अलर्ट से डरा अमेरिका, RAF फेयरफोर्ड एयरबेस से अचानक US वापस बुलाए सभी बॉम्बर विमान

 वाशिंगटन। यूके स्थित एयरबेस को निशाना बनाने की कथित ईरानी साजिश के बीच एक नई और अज्ञात धमकी मिलने के बाद अमेरिका ने बड़ा कदम उठाया है। अमेरिका ने ब्रिटेन के RAF फेयरफोर्ड एयरबेस पर तैनात अपने सभी लंबी दूरी के बॉम्बर विमानों को तुरंत वापस अमेरिका स्थित होम बेस पर बुला लिया है।

CNN की रिपोर्ट के अनुसार, एक अमेरिकी रक्षा अधिकारी ने इस घटनाक्रम की पुष्टि की है।

विमानों को वापस होम बेस पर भेजा

अमेरिकी अधिकारी ने बताया, हम पुष्टि करते हैं कि RAF फेयरफोर्ड में तैनात सभी अमेरिकी बॉम्बर विमानों को वापस उनके होम बेस पर भेज दिया गया है। हालांकि, अधिकारी ने सुरक्षा कारणों का हवाला देते हुए धमकी की सटीक प्रकृति या विमानों को अचानक हटाने की मुख्य वजह का खुलासा नहीं किया।

Related Articles

Back to top button