राष्ट्रीय

₹35 की कमाई से लेकर करोड़ों की संपत्ति तक, ऐसा रहा नाना पाटेकर का सफर; कभी करते थे पोस्टर पेंटिंग

नई दिल्ली: बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता नाना पाटेकर (Nana patekar) के निधन की खबर से फिल्म इंडस्ट्री और उनके करोड़ों प्रशंसकों में शोक की लहर है। 75 साल की उम्र में नाना पाटेकर ने दुनिया को अलविदा कह दिया। नाना पाटेकर की पहचान सिर्फ एक शानदार अभिनेता के तौर पर नहीं थी, बल्कि वह बेहद सादगी भरी जिंदगी जीने के लिए भी जाने जाते थे। खास बात यह है कि जिस शख्स ने कभी बेहद कम पैसों में काम शुरू किया था, उसने अपनी मेहनत और हुनर के दम पर करोड़ों की संपत्ति खड़ी की।

13 साल की उम्र में शुरू किया काम

नाना पाटेकर का शुरुआती जीवन काफी संघर्ष भरा रहा। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, उन्होंने महज 13 साल की उम्र में मुंबई के चुनाभट्टी इलाके में फिल्म पोस्टर पेंट करने का काम शुरू कर दिया था। इस काम से उनकी शुरुआती कमाई करीब 35 रुपये महीने बताई गई है। वह रोजाना कई किलोमीटर पैदल चलकर काम पर जाते थे। यही संघर्ष आगे चलकर उनके फिल्मी करियर की सबसे बड़ी ताकत बना। उन्होंने कई बड़ी फिल्मों से अपनी अलग पहचान बनाई।

Related Articles

Back to top button