अंतर्राष्ट्रीयराष्ट्रीय
‘खुद के पाले भस्मासुर पर ही नहीं रहा कंट्रोल’, आतंकवाद को लेकर UN में भारत ने उतारा पाकिस्तान का नकाब

न्यूयॉर्क। दुनिया के सामने इस्लामाबाद के दोहरे रवैये को उजागर करते हुए भारत ने कहा है कि पाकिस्तान ने आतंकवाद का जो ‘फ्रेंकस्टीन मॉन्स्टर’ (भस्मासुर) बनाया था उस पर उसका नियंत्रण पूरी तरह खत्म हो चुका है। उसका पाला हुआ भस्मासुर अब उन्हीं लोगों पर हिंसक हमले कर रहा है जिन्होंने इसे बनाया था।
बुधवार को संयुक्त राष्ट्र में भारत के मिशन के फर्स्ट सेक्रेटरी राघू पुरी ने कहा, “पाकिस्तान ने खुद को आतंकवाद से लड़ने वाले देश और पीड़ित के तौर पर पेश किया है लेकिन वह इस बात को छिपाता रहा है कि पाकिस्तानी सरकार ने जिन ‘फ्रेंकस्टीन’ (खतरनाक राक्षसों) को बनाया और जिन पर से अपना कंट्रोल खो दिया वे अब पड़ोसी देशों में तबाही मचाने के बाद पाकिस्तान में भी वही सब कर रहे हैं।”




