छत्तीसगढ़

Mahtari Vandan Yojana :महतारी वंदन योजना की 32वीं किस्त आज होगी जारी, 67 लाख से ज्यादा महिलाओं के खाते में आएंगे 632 करोड़ रुपये

रायपुर- महतारी वंदन योजना की 32वीं किस्त आज जारी होगी। छत्तीसगढ़ की लाखों महिलाओं के खातों में आज योजना की राशि ट्रांसफर की जाएगी। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय दुर्ग में आयोजित कार्यक्रम से डीबीटी के जरिए 67 लाख 38 हजार 217 महिलाओं के खातों में 632 करोड़ 40 लाख रुपये की राशि का भुगतान करेंगे। इस किस्त के जारी होने के बाद महतारी वंदन योजना के तहत अब तक किया गया कुल भुगतान 20 हजार 708 करोड़ रुपये के पार पहुंच जाएगा। योजना के तहत पात्र हितग्राहियों को हर महीने आर्थिक सहायता दी जाती है। वहीं, ई-केवाईसी पूरा करा चुके पात्र हितग्राहियों को ही 32वीं किस्त का लाभ मिलेगा।

Related Articles

Back to top button