दूसरे दिन छा गई ‘नई नवेली’ की कमाई, यामी गौतम की फिल्म ने 23 परसेंट ग्रोथ के साथ किया इतना कलेक्शन

यामी गौतम की फिल्म ‘नई नवेली’ को मिक्स रिव्यूज मिले. बॉक्स ऑफिस पर फिल्म को ठीक रिस्पॉन्स मिल रहा है. दूसरे दिन फिल्म की कमाई में ग्रोथ दिखी. आइए जानते हैं दो दिन में फिल्म ने कितना कलेक्शन कर लिया.
सैकनिल्क के मुताबिक, फिल्म ने शनिवार को 4 करोड़ कमाए. फिल्म को 5,945 शोज मिले और 14 परसेंट की ऑक्यूपेंसी मिली. फिल्म की कमाई में 23.1 परसेंट ग्रोथ देखने को मिली है. पहले दिन फिल्म ने 3.25 करोड़ कमाए थे. फिल्म को 6281 शोज मिले और 11 परसेंट ऑक्यूपेंसी मिली. फिल्म ने टोटल 7.25 करोड़ का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन किया. वहीं फिल्म ने 8.63 करोड़ का ग्रॉस कलेक्शन किया.
दुनियाभर में ‘नई नवेली’ ने किया इतना कलेक्शन
दूसरे दिन फिल्म को 179,695 फुटफॉल मिला. वहीं टोटल दो दिन में फिल्म को 334,706 फुटफॉल मिला. फिल्म के वर्ल्डवाइड कलेक्शन पर नजर डालें तो फिल्म ने 10.13 करोड़ का कलेक्शन कर लिया है. फिल्म ने ओवरसीज मार्केट में तीसरे दिन 75 लाख कमाए. वहीं ओवरसीज मार्केट में फिल्म ने 1.50 करोड़ का कलेक्शन किया.
फिल्म 16 अक्टूबर को रिलीज हुई. फिल्म का जॉनर कॉमेड हॉरर है. फिल्म को बालाज मोहन ने डायरेक्ट किया है. हिमांशु शर्मा और दिव्या निधि शर्मा फिल्म के लेखक हैं. फिल्म में यामी गौतम के अलावा आदिनाथ एम कोठारे, सुनीता राजवर, आदित्य कुलश्रेष्ठ, मीता वशिष्ठ, सुष्मिता मुखर्जी जैसे स्टार्स नजर आए. फिल्म को अमेजन एमजीएम स्टूडियोज और कलर येलो प्रोडक्शन ने प्रोड्यूस किया है. फिल्म को मिक्स रिव्यूज मिलने से कलेक्शन पर भी असर देखने को मिल रहा है. इंडियन एक्सप्रेस के मुताबिक, नोएडा में पहले दिन फिल्म के कुछ शोज कैंसिल हुए थे.
फिल्म की कहानी की बात करें तो ये मेरठ शहर के एक परिवार की है. इस परिवार में यामी गौतम शादी करके आती है. यामी के घर में आने के बाद कई अजीब-अजीब चीजें होती हैं. वहीं उनका देवर उन्हें डायन भाभी कहती है. फिल्म में कई ट्विस्ट एंड टर्न्स देखने को मिलते हैं.




