राष्ट्रीय

टाइगर श्रॉफ पर हमला, निशाने पर थे सलमान ; घर की हुई थी रेकी, अब गैलेक्सी अपार्टमेंट की सुरक्षा और सख्त

मुंबई:

एक्टर टाइगर श्रॉफ पर हुई फायरिंग के बाद मुंबई में फिल्मी हस्तियों की सुरक्षा को लेकर सतर्कता बढ़ा दी गई है. इसी बीच अभिनेता सलमान खान की सुरक्षा और मजबूत कर दी गई है. मुंबई पुलिस और कमांडो यूनिट के जवान सुरक्षा में तैनात किए गए हैं. सिक्योरिटी के पास अत्याधुनिक हथियार भी हैं. इस बीच सलमान खान के मुंबई स्थित गैलेक्सी अपार्टमेंट के बाहर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था देखी गई. NDTV को प्राप्त जानकारी के अनुसार टाइगर श्रॉफ पर हमला करने वालों ने ‘सल्लू’ के घर की रेकी भी थी. हाल ही में सलमान एयरपोर्ट पर देखे गए थे, उसके साथ जो सुरक्षाकर्मी था उसके पास बड़ी सी बंदूक थी.

सुरक्षा घेरे में शामिल किए गए कमांडो

NDTV को सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार अब सलमान खान की सिक्योरिटी को लेकर खास इंतजाम किए गए हैं. मुंबई पुलिस के जवानों के साथ प्रशिक्षित कमांडो भी सुरक्षा में शामिल किया गया है. सिक्योरिटी एजेंसियों ने उनके आवास और आसपास के क्षेत्र में निगरानी बढ़ा दी है. गैलेक्सी अपार्टमेंट के बाहर सुरक्षा कर्मियों की पहले से ज्यादा तैनाती की गई है.

टाइगर श्रॉफ पर हुए हमले के मामले की जांच चल रही है. इस दौरान एक अहम जानकारी सामने आई है. मुंबई पुलिस के सूत्रों के मुताबिक टाइगर श्रॉफ मामले में पकड़े गए गए तीनों आरोपियों ने बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान के घर की रेकी भी की थी. हालांकि वहां पहले से मौजूद कड़ी पुलिस सुरक्षा और तैनात जवानों को देखकर वे अपने मंसूबों में सफल नहीं हो सके और लौट गए.

सलमान खान पहले से ही सुरक्षा एजेंसियों की निगरानी में हैं और उन्हें पहले लॉरेंस बिश्नोई गैंग की ओर से धमकियां मिल चुकी हैं. अप्रैल 2024 में गैलेक्सी अपार्टमेंट के बाहर फायरिंग की घटना भी हुई थी.

MP5 SD6 सबमशीन गन जैसे अत्याधुनिक हथियारों से लैस सुरक्षाकर्मी

सलमान खान सिक्योरिटी में शामिल कुछ जवानों को एडवांस हथियार उपलब्ध दिए गए हैं. सिक्योरिटी टीम के पास MP5 SD6 सबमशीन गन भी मौजूद है. यह हथियार जर्मनी की हथियार निर्माता कंपनी हेकलर एंड कोच (Heckler & Koch) द्वारा बनाए गए हैं. इससे 9×19 मिमी पैराबेलम गोला-बारूद को फायर करने का और अपने कॉम्पैक्ट डिजाइन के कारण क्लोज प्रोटेक्शन ड्यूटी के लिए उपयुक्त माना जाता है.

टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस में गिरफ्तार बबीता और राधा यूपी की रहने वाली, दिल्ली से मुंबई में पहुंचाए थे हथियार

अभिनेता टाइगर श्रॉफ की कार पर मुंबई में हुई फायरिंग की घटना की जांच में हथियारों की आपूर्ति करने वाले कथित नेटवर्क की कड़ियां उत्तर प्रदेश तक पहुंची हैं।

दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल की एनडीआर टीम ने इस मामले में सीतापुर और आजमगढ़ की रहने वाली दो युवतियों समेत चार आरोपितों को गिरफ्तार किया है।

पुलिस के अनुसार, हरियाणा के सोनीपत निवासी कुनाल ने अमृतसर से पिस्टल और 20 कारतूस जुटाए थे। इसके बाद सीतापुर निवासी राधा और आजमगढ़ निवासी बबीता के जरिये हथियार मुंबई पहुंचाया गया।

18 अक्टूबर की शाम एक्टर की कार पर हुई थी फायरिंग

आरोप है कि इस पूरी गतिविधि के दौरान कुनाल एन्क्रिप्टेड एप के माध्यम से अनिल पंडित के संपर्क में था और उसके निर्देशों पर काम कर रहा था। मुंबई में 18 अक्टूबर की शाम करीब सात बजे टाइगर श्रॉफ की कार पर फायरिंग हुई थी। इसके बाद कथित तौर पर शूटरों के मुंबई में फंसने की सूचना मिलने पर कुनाल से उनके निकलने की व्यवस्था करने को कहा गया था।

Related Articles

Back to top button