तकनीकी
Windows में प्रिंटर बार-बार हो रहा है फेल? ड्राइवर से कनेक्शन तक ऐसे करें ठीक

सिस्टम पर कोई जरूरी डॉक्यूमेंट तैयार हो और उसे प्रिंट करने की जरूरत पड़े, लेकिन प्रिंटर काम करना बंद कर दे, तो परेशानी बढ़ जाती है. कभी Windows प्रिंटर को पहचान नहीं पाता है, तो कभी प्रिंट कमांड देने के बाद भी कागज बाहर नहीं आता है. कई बार प्रिंटर चालू होने के बाद भी स्क्रीन पर ऑफलाइन का मैसेज दिखाई देता है. ऐसी समस्याओं के पीछे खराब कनेक्शन, पुराने ड्राइवर या प्रिंटिंग से जुड़ी सर्विस में गड़बड़ी हो सकती है. अच्छी बात यह है कि हर बार प्रिंटर को सर्विस सेंटर ले जाने की जरूरत नहीं पड़ती है. कुछ सेटिंग्स चेक करके इन समस्याओं को ठीक करने की कोशिश की जा सकती है. तो आइए जानते हैं कि किन तरीकों की मदद से प्रिंटर की आम परेशानियों को दूर किया जा सकता है.




