राष्ट्रीय

‘सारी मर्यादाएं…’, खरगे के PM मोदी पर विवादित बयान पर अमित शाह का पलटवार

कांग्रेस अध्यक्ष की तरफ से PM मोदी पर दिए विवादित बयान पर गृहमंत्री अमित शाह ने पलटवार किया है. उन्होंने कहा है कि सारी मर्यादाएं तार-तार कर दी गई हैं. 

शाह ने अपने एक्स पर साझा पोस्ट में कहा, ‘कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने आज पटना में मोदी जी के पिताजी के बारे में अभद्र टिप्पणी कर सारी मर्यादाएं तार-तार कर दी हैं. यह पहली बार नहीं है, जब कांग्रेस पार्टी ने मोदी जी या उनके परिवार को अपशब्द कहे हों.

उन्होंने कहा, ‘कभी उनकी पूजनीय माताजी के विषय में अपशब्द कहे, कभी उन्हें ‘मौत का सौदागर’ कहा, तो कभी ‘चायवाला’ कहकर उनकी गरीबी का उपहास उड़ाया. राहुल गांधी के नेतृत्व में कांग्रेस पार्टी हर रोज अभद्रता की सीमाएं पार करती जा रही है.’

उन्होंने कहा, ‘बीते 12 सालों में लगातार मिल रही चुनावी हार से कांग्रेस पार्टी में हताशा व निराशा इतनी बढ़ चुकी है कि अब उसके पास न कोई नीति बची है, न कोई मुद्दा, बस गाली-गलौज की राजनीति बची है. जनता के बीच जनाधार खो चुकी कांग्रेस, अब अपने कार्यकर्ताओं में भी आधार खोती जा रही है. जब-जब इन्होंने मोदी जी या उनके परिवार पर घृणित टिप्पणियां की हैं, तब-तब जनता ने कांग्रेस को करारा जवाब दिया है.’

पीएम मोदी पर मल्लिकार्जुन खरगे ने दिया विवादित बयान

पटना में पीएम मोदी को लेकर कांग्रेस राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे विवादित बयान दिया है. उन्होंने बापू सभागार में कहा कि बंगाल बिहार महाराष्ट्र हरियाणा की सरकार चोरी की सरकार है. यह वोट चोरी वाली सरकार है.इस पर हंगामे की स्थिति बन गई. इस दौरान एक व्यक्ति ने कहा मोदी कभी नहीं जाएगा. इस पर मंच से खरगे ने गरजते हुए अंदाज में जवाब दिया कि मोदी का बाप भी जाएगा.

इससे पहले पटना पहुंच मल्लिकार्जुन खरगे के बयान पर उस समय हंगामा मच गया, जब वह पटना के बापू सभागार में लोगों को संबोधित कर रहे थे. तभी उन्होंने कहा कि बंगाल, महाराष्ट्र, हरियाणा की सरकार चोरी की सरकार है. यह वोट चोरी वाली सरकार है. 

इस पर उस समय हंगामे की स्थिति बन गई, जब एक व्यक्ति ने कहा कि मोदी कभी नहीं जाएगा. जिसके बाद मंच से खरगे ने अपने ही अंदाज में जबाव देते हुए कहा कि मोदी का बाप भी जाएगा. 

Related Articles

Back to top button