मध्यप्रदेश

भोपाल के ISBT में भीषण आग, आधा दर्जन बसें धूं-धूं कर जलीं, इलाके में अफरा-तफरी

भोपाल: राजधानी के अंतरराज्यीय बस टर्मिनल (ISBT) में रविवार शाम अचानक आग लगने से हड़कंप मच गया। परिसर में खड़ी बसों से आग की लपटें उठने लगीं। शुरुआती जानकारी के मुताबिक, आग ने वर्मा ट्रेवल्स की 5 से 6 बसों के जलने की जानकारी सामने आई है।

जानकारी अनुसार, आईएसबीटी पर शाम को अचानक एक बस में आग लग गई। कोई कुछ समझ पाता इससे पहले ही आग आसपास फैलने लगी। घटना के दौरान बस स्टैंड परिसर में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। आग से उठते धुएं और लपटों के कारण वहां मौजूद लोगों में दहशत फैल गई। सूचना मिलने के बाद दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और आग पर काबू पाने के प्रयास शुरू किए गए।

आग लगने की वजह का पता नहीं

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, आग तेजी से फैली और आसपास खड़ी अन्य बसें भी इसकी चपेट में आ गईं। दमकलकर्मी आग बुझाने में जुटे रहे। सुरक्षा के मद्देनजर मौके पर प्रशासन और पुलिस की टीमों की मौजूदगी की जानकारी भी सामने आई है।

फिलहाल आग लगने के कारणों का पता नहीं चल सका है। घटना में किसी के हताहत होने की भी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। आग से बसों को हुए नुकसान और घटना के कारणों को लेकर विस्तृत जानकारी का इंतजार है।

Related Articles

Back to top button