राष्ट्रीय

‘बैलेट पेपर पर चुनाव में कांग्रेस ने कितनी सीटें जीतीं?’ PM मोदी ने MLC चुनाव रिजल्ट को लेकर कसा तंज

उत्तर प्रदेश, बिहार, महाराष्ट्र और कर्नाटक की 28 विधान परिषद सीटों पर हुए MLC चुनाव के नतीजे और रुझान बुधवार को भी सामने आ रहे हैं। आपको बता दें कि इस चुनाव को आने वाले विधानसभा चुनावों से पहले सत्ता का सेमीफाइनल माना जा रहा था। चुनाव के नतीजों ने वाकई सबको चौंका दिया है। चुनाव में भाजपा गठबंधन को कई राज्यों में बढ़त मिलती हुई दिखाई दे रही है। वही, MLC चुनाव में कांग्रेस का बहुत खराब प्रदर्शन देखने को मिला है। 28 MLC सीटों में कांग्रेस को एक भी सीट नहीं मिली है। आपको बता दें कि MLC चुनाव में बैलेट पेपर से हुए हैं। ऐसे में अब इस चुनाव परिणाम को लेकर पीए मोदी ने कांग्रेस पर बड़ा हमला बोला है।

क्या रहा MLC चुनाव का परिणाम?

  • यूपी में 11 विधान परिषद की सीटों पर चुनाव हुए हैं। सात सीटों के नतीजे आ गए हैं और चार सीटों पर भी ट्रेंड सेट हो गया है। अब तक आए नतीजों और ट्रेंड के मुताबिक बीजेपी को 6 और समाजवादी पार्टी को 5 सीटें मिलेंगी।
  • PTI के मुताबिक, बिहार में 8 MLC सीटों में से 3 पर भाजपा और 2 पर निर्दलीय उम्मीदवारों ने जीत दर्ज की। जदयू को 1, जन सुराज पार्टी को 1 और राजद को 1 सीट मिली।
  • महाराष्ट्र की 5 MLC सीटों पर हुए चुनाव में महायुति को दो और एमवीए को एक सीट पर जीत मिली है। बाकी दो सीटों में एक पर बीजेपी और दूसरी पर शरद पवार की पार्टी का उम्मीदवार आगे है।
  • वहीं, कर्नाटक की सभी 4 सीटों पर NDA की जीत ने कांग्रेस को हिला कर रख दिया है।

कर्नाटक में कांग्रेस को बड़ा झटका

कर्नाटक विधानपरिषद की 4 MLC सीटों पर NDA गठबंधन ने बड़ी जीत हासिल की है। भारतीय जनता पार्टी और जनता दल (सेक्युलर) ने मिलकर सभी 4 सीटों पर क्लीन स्वीप कर लिया है। बेंगलुरु शिक्षक सीट पर बड़ा उलटफेर हुआ है। इस सीट से 5 बार के विजेता रहे कांग्रेस के दिग्गज नेता पुट्टन्ना को जेडीएस के एपी रंगनाथ ने 908 वोटों के अंतर से हरा दिया। कर्नाटक में इन सीटों पर मतदान बैलेट पेपर के जरिए हुआ था। राज्य में सत्तारूढ़ कांग्रेस पार्टी के लिए इस हार को एक बड़ा झटका माना जा रहा है।

Related Articles

Back to top button