राज्यराष्ट्रीय

पूर्णिया में छठ घाट तोड़ने पर बवाल, बेलौरी-सोनौली मेन रोड जाम; भारी पुलिसबल तैनात

पूर्णिया पूर्व (पूर्णिया)। मुफस्सिल थाना क्षेत्र के बिक्रमपुर पंचायत अंतर्गत परमानंदपुर रजवाड़ी टोला के वार्ड संख्या पांच में छठ घाट को क्षतिग्रस्त किए जाने से ग्रामीणों में भारी आक्रोश व्याप्त है।

लोक आस्था के महापर्व छठ के पहले दिन संध्या अर्घ्य संपन्न होने के बाद अज्ञात असामाजिक तत्वों ने छठ घाट को उजाड़ दिया।

इस घटना से आक्रोशित ग्रामीणों ने रविवार को बेलौरी-सोनौली मुख्य सड़क मार्ग जाम कर विरोध प्रदर्शन किया और दोषियों की अविलंब गिरफ्तारी की मांग की।

कार्रवाई की मांग 

ग्रामीणों के अनुसार, छठ व्रतियों एवं श्रद्धालुओं ने पूरे श्रद्धा और उत्साह के साथ संध्या अर्घ्य दिया था। अर्घ्य संपन्न होने के बाद सभी लोग अपने-अपने घर लौट गए।

इसी दौरान अज्ञात लोगों ने छठ घाट को क्षतिग्रस्त कर दिया। जब ग्रामीणों को इसकी जानकारी मिली तो इलाके में आक्रोश फैल गया। ग्रामीणों ने इसे धार्मिक आस्था पर चोट बताते हुए दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की।

Related Articles

Back to top button