फाइनल की टिकट को भिड़ेगा भारत, आज वूमन वर्ल्ड कप सेमीफाइनल में ऑस्ट्रेलिया से होगी टक्कर

इंडिया टीम भी न्यूजीलैंड को हराकर सेमीफाइनल में जगह बनाने में कामयाब रही है। इस मैच में शतक लगाने वाली सलामी बल्लेबाज प्रतीका रावल चोट के कारण इस मैच से बाहर हो गई हैं। इनके स्थान पर शेफाली वर्मा को टीम में शामिल किया गया है। स्मृति मंधाना, दीप्ति शर्मा भारत की तरफ से अच्छी फार्म में हैं। दोनों टीमों के बीच खेले गए पिछले मैच में कांटे की टक्कर देखने को मिली थी, जिसमें टीम ऑस्ट्रेलिया तीन विकेट से मैच जीतने में कामयाब रही थी। दोनों टीमों की कोशिश इस मैच को जीतकर फाइनल में अपनी जगह पक्की करने पर रहेगी। ऑस्ट्रेलिया वूमेन और इंडिया वूमेन हेड-टू-हेड आंकड़ों की बात की जाए तो ऑस्ट्रेलिया का दबदबा देखने को मिला है। ऑस्ट्रेलिया ने पिछले 10 में से 9 मैच जीते हैं।
आज दोनों टीमों की इन खिलाडिय़ों पर नजर
भारत: हरमनप्रीत कौर (कप्तान), शैफाली वर्मा, स्मृति मंधाना, हरलीन देओल, जेमिमा रोड्रिग्स, दीप्ति शर्मा, ऋचा घोष (विकेटकीपर), अमनजोत कौर, राधा यादव, श्री चरणी, रेणुका सिंह ठाकुर।
ऑस्ट्रेलिया: एलिसा हीली (विकेटकीपर/कप्तान), फीबी लिचफील्ड, एलिस पेरी, बेथ मूनी, एनाबेल सदरलैंड, एश्ले गार्डनर, ताहलिया मैक्ग्रा, जॉर्जिया वेयरहैम, किम गर्थ, एलाना किंग, मेगन स्कट।




