छत्तीसगढ़

प्रार्थना सभा को लेकर मचा हंगामा, हिन्दू संगठन की शिकायत पर पुलिस ने आयोजकों से की पूछताछ

कवर्धा। कवर्धा के रविदास नगर में एक मकान में चल रही प्रार्थना सभा को लेकर रविवार को हंगामे की स्थिति बन गई. सूचना मिलने पर हिन्दू संगठन के कुछ लोग वहां पहुंचे, जिसके बाद माहौल तनावपूर्ण हो गया. मामले की गंभीरता को देखते हुए कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को शांत कराया.

स्थानीय लोगों का कहना है कि पिछले कुछ समय से हर रविवार को मकान में इस तरह की ‘चंगाई सभा’ आयोजित की जा रही थी, जिसमें अलग-अलग क्षेत्रों से आए लगभग 100 लोग, महिलाएं और बच्चे शामिल होते थे. फिलहाल, पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और आयोजकों से पूछताछ जारी है.

Related Articles

Back to top button