महाराष्ट्र

मुंबई एयरपोर्ट पर पकड़े गए लंदन के यूट्यूबर डॉ. संग्राम पाटील, पूछताछ के बाद मिला नोटिस

मुंबई : मानहानि के मामले में लंदन निवासी यूट्यूबर डॉ. संग्राम पाटील को शनिवार सुबह मुंबई इंटरनैशनल एयरपोर्ट पर हिरासत में लेकर पुलिस ने पूछताछ की। हालांकि, पुलिस ने स्पष्ट किया है कि उन्हें गिरफ्तार नहीं किया गया, बल्कि नोटिस जारी कर पूछताछ के बाद छोड़ दिया गया। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी के अनुसार, संग्राम के लंदन से मुंबई पहुंचने पर उन्हें एयरपोर्ट पर रोका गया। इसके बाद उनसे और उनकी पत्नी से पूछताछ की गई।

पुलिस ने बताया कि BNSS की धारा 35(3) के तहत ऐसे मामलों में, जहां अपराध की सजा अपेक्षाकृत कम होती है, आरोपी को गिरफ्तार करने के बजाय पुलिस के सामने पेश होने का नोटिस दिया जाता है।

पत्नी से पूछताछ

इस धारा के तहत यह अनिवार्य है कि जिन मामलों में कारावास की अवधि कम होती है, उनमें पुलिस को आरोपियों को गिरफ्तार करने के बजाय उन्हें पेशी के लिए नोटिस जारी करना होगा। अधिकारी ने बताया, ‘डॉ. पाटिल को लंदन से आने पर हिरासत में लिया गया था। उनसे और उनकी पत्नी से पूछताछ की गई और प्रारंभिक जांच के बाद उन्हें रिहा कर दिया गया।’

क्यों हुई कार्रवाई

यह कार्रवाई भाजपा के मीडिया प्रकोष्ठ के पदाधिकारी निखिल भामरे की शिकायत पर दायर एक मामले के संबंध में की गयी है, जिन्होंने आरोप लगाया है कि पाटिल ने सत्तारूढ़ पार्टी के बारे में झूठी जानकारी फैलाई और उसके नेताओं के खिलाफ अपमानजनक टिप्पणी की।

यह कार्रवाई बीजेपी के मीडिया सेल के पदाधिकारी निखिल भामरे की शिकायत पर दर्ज मानहानि के मामले में की गई है। शिकायत में आरोप लगाया गया है कि पाटील ने अपने सोशल मीडिया हैडलऔर यूट्यूब चैनल से बीजेपी को लेकर भ्रामक जानकारी फैलाई। पार्टी नेताओं पर आपत्तिजनक टिप्पणियां कीं। पुलिस के अनुसार, मामले की जांच जारी है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button