खेल

T20 वर्ल्ड कप से पहले साउथ अफ्रीका को बड़ा झटका

साउथ अफ्रीका, टी-20 वल्र्ड कप 2026 से पहले साउथ अफ्रीका की टीम को तगड़ा झटका लगा है। जोबर्ग सुपर किंग्स (जेएसके) और प्रिटोरिया कैपिटल्स (पीसी) के बीच खेले गए एसए 20 मैच के दौरान डोनोवन फरेरा के कंधे में फ्रेक्चर हो गया है। इस खतरनाक बैटिंग ऑलराउंडर को टी20 वल्र्ड कप के लिए फिनिशर और बैकअप विकेटकीपर के तौर पर चुना गया था। फरेरा का अब सात फरवरी से खेले जाने वाले मेगा इवेंट से बाहर होना तय माना जा रहा है। हालांकि, अभी तक प्रोटियाज की तरफ से उनके बाहर होने की पुष्टि नहीं की गई है।

दरअसल, यह घटना शनिवार रात कैपिटल्स की पारी की आखिरी गेंद पर हुई। फरेरा कवर बाउंड्री पर फील्डिंग कर रहे थे, इसी दौरान उन्होंने एक चौका रोकने के लिए पूरी ताकत से छलांग लगाई, लेकिन वह अजीब तरह से अपने बाएं कंधे पर गिरे और तुरंत दर्द से कराहते नजर आए। चोट के बावजूद वह बल्लेबाजी करने उतरे, लेकिन एक गेंद ही खेल पाए। वह मुश्किल से अपना हाथ हिला पा रहे थे और चोट के कारण रिटायर हो गए। मैच के बाद उन्होंने माना कि उन्हें अच्छा महसूस नहीं हो रहा है। अब स्कैन में फ्रेक्चर की पुष्टि हो गई है। फरेरा चोट के कारण एसए-20 के बाकी मैचों से बाहर हो गए हैं, जो सुपर किंग्स के लिए एक बड़ा झटका है।

Related Articles

Back to top button