रात को जल्दी सोना क्यों मुश्किल होता है? 5 बड़ी वजह, सेहत में हो जाएगा सुधार

Late Night Sleeplessness Causes: रात में जल्दी सोना सेहत के लिए फायदेमंद होता है. हालांकि अधिकतर लोगों को अब रात में जल्दी नींद नहीं आती है. हेल्थ एक्सपर्ट्स की मानें तो जल्दी नींद न आने के पीछे मोबाइल का ज्यादा इस्तेमाल, तनाव, गलत खान-पान और बिगड़ा हुआ रूटीन जैसी वजह हैं. सही आदतें अपनाकर नींद की क्वालिटी को बेहतर किया जा सकता है
Difficulty Falling Asleep Early: अच्छी सेहत के लिए रोज 7-8 घंटे की अच्छी नींद लेना जरूरी होता है. जिस तरह हमारे शरीर के लिए रोज खाना जरूरी होता है, वैसे ही नींद भी उतनी ही जरूरी होती है. नींद की कमी से कई गंभीर बीमारियां पैदा हो सकती हैं. आजकल लोगों की लाइफस्टाइल और खान-पान बदल गया है, जिसकी वजह से नींद से जुड़ी समस्याएं तेजी से बढ़ रही हैं. अब लोग देर रात तक जागते रहते हैं और कोशिश करने के बाद भी नींद नहीं आती हैं. नींद की कमी न सिर्फ अगले दिन एनर्जी की कमी महसूस होती है, बल्कि कई गंभीर बीमारियों का खतरा भी बढ़ जाता है. अगर आप भी जल्दी सोना चाहते हैं, लेकिन नींद नहीं आती, तो इसके पीछे कुछ बड़ी वजहें हो सकती हैं.
रात में जल्दी नींद न आने के 5 कारण
ज्यादा स्क्रीन टाइम : स्लीप एक्सपर्ट्स की मानें तो रात को सोने से पहले मोबाइल, लैपटॉप या टीवी देखने की आदत दिमाग को एक्टिव मोड में रखती है. इन डिवाइस की स्क्रीन से निकलने वाली ब्लू लाइट मेलाटोनिन हार्मोन को रिलीज होने से रोकती है. यह हार्मोन नींद के लिए जरूरी होता है. इसकी कमी से शरीर थका होने के बावजूद दिमाग सोने के लिए तैयार नहीं होता है.
तनाव और ओवरथिंकिंग : दिनभर की परेशानियां, काम का स्ट्रेस और भविष्य की चिंता रात में दिमाग को शांत नहीं होने देती है. बिस्तर पर लेटते ही दिमाग में तरह-तरह के विचार घूमने लगते हैं, जिससे नींद आने में देर होती है. लगातार तनाव में रहने से नींद की गुणवत्ता भी खराब हो जाती है. अगर आप जल्दी सोना चाहते हैं, तो स्ट्रेस कम करें और ज्यादा सोचने से बचें.




