आ गया नया आधार ऐप, मोबाइल नंबर से लेकर पता भी घर बैठे बदल सकेंगे

ब्यूरो — नई दिल्ली, यूआईडीएआई ने बुधवार को न्यूआधार ऐप लांच कर दिया है। ऐप की लांचिंग के लिए आयोजित इवेंट में यूआईडीएआई के अधिकारी ने इस ऐप के बारे में बताया। उन्होंने बताया कि आधार होल्डर्स को अब इस नए ऐप में कई नई और जरूरी सुविधाएं घर बैठे मिलेंगी। नए ऐप के आने से फिजिकल आधार कार्ड की जरूरत काफी कम हो जाएगी, क्योंकि सब कुछ डिजिटली होने लगेगा। इस नए ऐप के फुल वर्जन आने से अब आधार से लिंक मोबाइल घर बैठे बदला जा सकेगा। अब आप आधार में नया पता भी घर बैठे अपडेट कर सकेंगे।
नाम और ई-मेल आईडी भी अपडेट करने की सुविधा आपको इस नए ऐप में मिल सकती है। नए ऐप के जरिए आपका मोबाइल फोन ही आपकी पहचान बन जाएगा। आपको अब गेस्ट हाउस, होटल या अन्य जगहों पर फिजिकल आधार कार्ड दिखाने या उसकी फोटो कॉपी देने की जरूरत नहीं होगी। आपको क्यूआर कोड आधारित पहचान सत्यापन की सुविधा दी जाएगी।




