ज्योतिष

माघ चतुर्दशी पर बन रहा है विशेष संयोग, जानें आज का शुभ मुहूर्त, राहुकाल और शनि शांति के उपाय

Aaj Ka Panchang 31 January 2026: आज 31 जनवरी 2026 दिन शनिवार है. पंचांग के अनुसार माघ शुक्ल पक्ष की त्रयोदशी तिथि सुबह 07 बजकर 14 मिनट तक रहेगी, जिसके पश्चात चतुर्दशी तिथि का प्रारंभ होगा. शनिवार और चतुर्दशी के इस संयोग में भगवान शिव के साथ-साथ शनिदेव की आराधना का विशेष महत्व है, जो जीवन से बाधाओं को दूर कर स्थिरता प्रदान करती है. आइए ज्योतिषाचार्य चंद्रशेखर सहस्त्रबाहु: से जानते हैं आज का संपूर्ण पंचांग, शुभ मुहूर्त, राहुकाल और आपके जीवन को सुखमय बनाने वाले विशेष उपाय…

आज का पंचांग 31 जनवरी 2026

तिथि: माघ शुक्ल पक्ष की त्रयोदशी तिथि सुबह 07:14 AM तक, उसके बाद चतुर्दशी तिथि प्रारंभ होगी
वार: शनिवार
शक संवत: 1947
सूर्योदय: 06:34 AM
सूर्यास्त: 05:32 PM
अयन: उत्तरायण
ऋतु: शिशिर

नक्षत्र, योग व करण

नक्षत्र: पुनर्वसु नक्षत्र
योग: विष्कुम्भ योग दोपहर 01:45 PM तक, उसके बाद पुष्य योग
करण: तैतिल सुबह 08:21 A तक, उसके बाद गर करण रात 07:07 PM तक

ग्रह स्थिति (सूर्योदय कालीन)

चंद्रमा: मिथुन राशि उपरांत शाम 7 :27 PM मे कर्क राशि
सूर्य: मकर राशि में
गुरु (बृहस्पति): मिथुन राशि (वक्री)
मंगल, बुध, शुक्र: मकर राशि में
शनि: मीन राशि में
राहु: कुंभ राशि में
केतु: सिंह राशि में

दिन का चौघड़िया (पटना)

काल (हानि): 06:34 AM से 07:56 AM
शुभ (उत्तम): 07:56 AM से 09:18 AM
रोग (अशुभ): 09:18 AM से 10:41 AM
उद्वेग (अशुभ): 10:41 AM से 12:03 PM
चर (सामान्य): 12:03 PM से 01:25 PM
लाभ (उन्नति): 01:25 PM से 02:47 PM
अमृत (सर्वोत्तम): 02:47 PM से 04:10 PM
काल (हानि): 04:10 PM से 05:32 PM

शुभ समय (मुहूर्त)

अभिजीत मुहूर्त: दोपहर 11:42 AM से 12:26 PM
विजय मुहूर्त: दोपहर 01:56 PM से 02:40 PM
अमृत काल: 11:21 PM से 12:49 AM फरवरी 01

अशुभ समय

राहुकाल: सुबह 09:18 AM से 10:41 AM
यमगण्ड: दोपहर 01:25 PM से 02:47 PM
गुलिक काल: सुबह 06:34 AM से 07:56 AM

दिशाशूल: पूर्व दिशा (यदि यात्रा आवश्यक हो तो अदरक खाकर निकलें)

आज का विशेष योग व उपाय

विशेष: शनिवार का दिन होने से शनि देव की विशेष कृपा प्राप्त करने का अवसर है
सरल उपाय: शनि देव के मंदिर में सरसों के तेल का दीपक जलाएं पीपल के पेड़ के नीचे जल अर्पित करें और सात बार परिक्रमा करें शनि चालीसा का पाठ करना मानसिक शांति और बाधाओं को दूर करने में सहायक होगा.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button