मनोरंजन

‘बॉर्डर 2’ के तूफान के बीच कितनी गरजी ‘मर्दानी 3’? इतने करोड़ से खुला खाता

नई दिल्ली. बॉलीवुड स्टार सनी देओल की ‘बॉर्डर 2’ के तूफान के बीच ‘मर्दानी 3’ सिनेमाघरों में 30 जनवरी को दस्तक दे चुकी है. निडर पुलिस ऑफिसर शिवानी शिवाजी रॉय के किरदार में रानी मुखर्जी की वापसी का फैंस को बेसब्री से इंतजार था, लेकिन बॉक्स ऑफिस पर फिल्म की शुरुआत उम्मीद से थोड़ी ठंडी रही है. चलिए आपको बताते हैं कि रानी मुखर्जी की कॉप ड्रामा मूवी ‘मर्दानी 3’ ने भारत में पहले दिन कितने करोड़ का बिजनेस किया है.

रानी मुखर्जी ने मर्दानी 3′ से लंबे समय बाद बड़े पर्दे पर वापसी की है. फिल्म को लेकर जबरदस्त बज रहा, लेकिन बॉक्स ऑफिस पर मूवी की शुरुआत धीमी हुई है. ट्रेड वेबसाइट सैकनिल्क की रिपोर्ट के मुताबिक, रानी मुखर्जी की ‘मर्दानी 3’ ने शुक्रवार यानी पहले दिन 3.8 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है. वैसे यह अर्ली एस्टीमेट है और ऑफिशियल डेटा आने के बाद इसमें थोड़ा-बहुत बदलवाव हो सकता है.

अब बात करते हैं सनी देओल की ‘बॉर्डर 2’ की. बॉक्स ऑफिस पर इस फिल्म ने अपनी पकड़ बनाकर रखी है. हालांकि, वीकडेज में कमाई में गिरावट देखने को मिली. पहले हफ्ते ‘बॉर्डर 2’ ने 224.25 करोड़ की कमाई की. वहीं 8वें दिन फिल्म ने 11 करोड़ का बिजनेस किया और अब तक ‘बॉर्डर 2’ की भारत में टोटल कमाई 235.25 करोड़ रुपये हो चुकी है.

शिवानी शिवाजी रॉय के रोल में रानी मुखर्जी की वापसी

बता दें कि मर्दानी 3 फिल्म की कहानी शिवानी शिवाजी रॉय (रानी मुखर्जी) के इर्द-गिर्द घूमती है, जो पिछले तीन महीनों में लापता हुई 93 लड़कियों के रहस्यमयी मामले की जांच कर रही है. आयुष गुप्ता ने फिल्म को लिखा अभिराज मिनवाला ने डायरेक्टर किया है. आदित्य चोपड़ा ने मर्दानी 3 को यशराज फिल्म्स के बैनर तले प्रोड्यूस किया है. इस फ्रेंचाइजी की शुरुआत साल 2014 में आई पहली ‘मर्दानी’ से हुई थी जिसका निर्देशन दिवंगत प्रदीप सरकार ने किया था, जबकि ‘मर्दानी 2’ की कमान गोपी पुतरन ने संभाली थी.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button