अंतर्राष्ट्रीय

बातचीत के बीच हमले की तैयारी, ओमान में परमाणु वार्ता खत्म कर लौटे खामेनेई-डोनाल्ड ट्रंप के दूत

एजेंसियां — मस्कट

मिडल ईस्ट से इन दिनों तूफान गुजर रहा है। ईरान और अमरीका के बीच चल रहे टेंशन के बीच ‘अब अटैक हुआ-तब अटैक हुआ’ की स्थित बनी हुई है। ट्रंप और खामेनेई की लगातार धमकियों के बीच शुक्रवार को ईरान-अमरीका के बीच न्यूक्लियर बातचीत हुई। ओमान के मस्कट में शुक्रवार को अमरीका और ईरान के बीच वह ऐतिहासिक ‘आमने-सामने’ की बातचीत हुई, जो करीब 2-3 घंटों तक चली। ट्रंप और खामेनेई के दूत न्यूक्लियर वार्ता खत्म कर वापस लौट आए। इससे पहले अमरीका ने अपने नागरिकों को चेतावनी दी कि वे बिना देरी किए तुरंत ईरान छोड़ दें। चेतावनी में साफ कहा गया है कि जो लोग वहां रुकने का फैसला करेंगे, उनकी सुरक्षा की कोई गारंटी नहीं दी जा सकती। उधर, ईरान ने भी बैलिस्टिक मिसाइल ‘खोर्रमशहर-4’ को एक सैन्य अड्डे पर तैनात कर अमरीका को कड़ा संदेश दे दिया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button