छत्तीसगढ़

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का आज बस्तर पंडुम संभाग स्तरीय का करेंगी शुभारंभ

रायपुर. राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू आज यानी 7 फरवरी को छत्तीसगढ़ आएंगी. वह जगदलपुर में आयोजित बस्तर पंडुम संभाग स्तरीय के शुभारंभ कार्यक्रम में शामिल होंगी. इसके समापन (8 फरवरी) में गृहमंत्री अमित शाह शिरकत करेंगे.

राष्ट्रपति करेंगी बस्तर पंडुम का शुभारंभ (President Murmu CG Visit)

President Murmu CG Visit : राष्ट्रपति महोत्सव स्थल पर बस्तर पंडुम के अंतर्गत लगाए गए विभिन्न प्रदर्शनी स्टॉलों का निरीक्षण करेंगी. वे बस्तर की पारंपरिक हस्तशिल्प, जनजातीय कलाओं, लोकवेशभूषा और स्थानीय उत्पादों का अवलोकन करेंगी. कलाकारों और शिल्पकारों से संवाद करेंगी. इस दौरान विशिष्ट अतिथियों के साथ भेंट और समूह छायाचित्रण का भी कार्यक्रम प्रस्तावित है. इसके पश्चात राष्ट्रपति मुख्य समारोह में भाग लेंगी, जहां छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा आयोजित ‘बस्तर पंडुम 2026’ महोत्सव का औपचारिक उद्घाटन किया जाएगा. समारोह की शुरुआत राष्ट्रगान से होगी और दीप प्रज्वलन के साथ महोत्सव का शुभारंभ किया जाएगा. इस दौरान बस्तर की समृद्ध जनजातीय संस्कृति पर आधारित पारंपरिक आदिवासी नृत्य, लोकगीत और पारंपरिक वाद्ययंत्रों की सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी जाएंगी. मुख्यमंत्री और राज्यपाल के बाद कार्यक्रम के अंत में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू उपस्थित जनसमूह को संबोधित करेंगी. कार्यक्रम के समापन के बाद राष्ट्रपति जगदलपुर से रायपुर होते हुए नई दिल्ली के लिए रवाना होंगी.

राष्ट्रपति मुर्मू के छत्तीसगढ़ दौरे का मिनट टू मिनट कार्यक्रम 

राष्ट्रपति मुर्मू सुबह 9.10 पर भुवनेश्वर से जगदलपुर के लिए रवाना होंगी. 10.30 बजे मां दंतेश्वरी एयरपोर्ट आएंगी. लालबाग मैदान में बस्तर पण्डुम कार्यक्रम में शामिल होंगी. सुबह 10.55 से 11.10 मिनट तक स्टॉल्स का अवलोकन करेंगी. बस्तर पण्डुम में मेहमानों के साथ होगा फोटोग्राफ सेशन शामिल होंगी. मांझी और चलकी के साथ राष्ट्रपति संवाद करेंगी. सुबह 11.10 से दोपहर 12.15 तक बस्तर पण्डुम के शुभारंभ कार्यक्रम में मौजूद रहेंगी. दोपहर 12.30 बजे मां दंतेश्वरी एयरपोर्ट से रायपुर रवाना होंगी. 1.30 बजे रायपुर एयरपोर्ट से दिल्ली रवाना होंगी .

अमित शाह भी होंगे शामिल

बता दें कि केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह भी छत्तीसगढ़ दौरे पर रहेंगे. 7 फरवरी की रात वे रायपुर पहुंचेंगे. रायपुर में 8 फरवरी नक्सलवाद पर समीक्षा बैठक करेंगे. बैठक में सीएम विष्णुदेव साय, डिप्टी सीएम अरुण साव और गृहमंत्री विजय शर्मा मौजूद रहेंगे. नक्सल मोर्चे पर अब तक की कार्रवाई और आगे की रणनीति पर चर्चा की जाएगी. बैठक के बाद अमित शाह बस्तर रवाना होंगे, जहां बस्तर पंडुम महोत्सव के समापन कार्यक्रम में शामिल होंगे.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button