छत्तीसगढ़

शराब के लिए पैसे नहीं देने पर पत्नी की बेरहमी से हत्या, आरोपी गिरफ्तार

कटघोरा। छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले से हत्या का एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। दमहामुड़ा के गांधी मोहल्ला में शराब के पैसों को लेकर हुए विवाद में एक पति ने अपनी पत्नी की बेरहमी से हत्या कर दी। घटना से इलाके में हड़कंप मच गया है। यह मामला बांगो थाना क्षेत्र का है।

जानकारी के अनुसार, आरोपी पति ने डंडे से पीट-पीटकर पत्नी को मौत के घाट उतार दिया। यह घटना सुबह करीब 11 बजे की बताई जा रही है, जिससे इलाके में सनसनी फैल गई। वहीं घटना की सूचना मिलते ही बांगो थाना पुलिस मौके पर पहुंची और फॉरेंसिक टीम के साथ जांच शुरू की। पुलिस ने घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए हैं और मामले की विस्तृत जांच की जा रही है।

इस हत्याकांड में सबसे चौंकाने वाली बात यह सामने आई है कि वारदात के बाद आरोपी पति घर पर ही मौजूद था। पुलिस ने उसे हिरासत में ले लिया है और पूछताछ शुरू कर दी है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है और आगे की कार्रवाई की जा रही है।

Related Articles

Back to top button