अमेरिका ने ईरान के ‘शैडो बैंकिंग’ सेक्टर पर लगाए नए प्रतिबंध, 35 व्यक्तियों और संस्थाओं पर रोक

नई दिल्ली। अमेरिकी सरकार ने मंगलवार को तेहरान पर दबाव बढ़ा दिया। उसने ईरान के ‘शैडो बैंकिंग’ सेक्टर में भूमिका निभाने के लिए 35 संस्थाओं और व्यक्तियों पर प्रतिबंध लगा दिए।
साथ ही, उन बैंकों के खिलाफ भी प्रतिबंध की धमकी दी जो चीनी ‘टीपाट’ रिफाइनरियों के साथ कारोबार करते हैं। सरकार का कहना है कि ये रिफाइनरियां होर्मुज जलडमरूमध्य से शिपमेंट गुजारने के लिए शुल्क चुकाती हैं। चीन ने कहा है कि वह अवैध एकतरफा प्रतिबंधों का विरोध करता है।
35 व्यक्तियों और संस्थाओं पर रोक
ट्रेजरी विभाग के ऑफिस आफ फारेन एसेट्स कंट्रोल (ओएफएसी) ने बताया कि इन नामित व्यक्तियों और फर्मों ने प्रतिबंधों से बचने और अरबों डालर के बराबर की धनराशि के लेन-देन में मदद की थी।
साथ ही ओएफएसी ने चेतावनी दी कि वे ऐसी किसी भी फर्म के साथ कारोबार न करें जो जलडमरूमध्य से गुजरने के लिए ईरानी सरकार या ‘इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स’ को भुगतान करती हो। ऐसा करने पर उन बैंकों को कड़े प्रतिबंधों का सामना करना पड़ सकता है।




