मनोरंजन

‘अद्भुत सूर्या’, वैभव सूर्यवंशी के मुरीद हुए अमिताभ बच्चन, बोले- इस उम्र में हम गुल्ली डंडा भी नहीं खेल पाते थे

आईपीएल 2026 के क्वालिफायर-2 में राजस्थान रॉयल्स का सफर भले ही खत्म हो गया हो, लेकिन 15 साल बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी ने अपने प्रदर्शन से क्रिकेट प्रेमियों का दिल जीत लिया. टीम की हार के बाद युवा खिलाड़ी भावुक नजर आए, जिसके बाद बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन भी उनकी हौसला अफजाई के लिए सामने आए.

नई दिल्ली. आईपीएल के क्वालीफायर-2 में शुक्रवार को राजस्थान रॉयल्स (RR) को गुजरात टाइटंस (GT) के हाथों हार का सामना करना पड़ा. इस हार के साथ ही टीम टूर्नामेंट से बाहर हो गई, लेकिन इस मैच में 15 साल के युवा क्रिकेटर वैभव सूर्यवंशी ने अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया. हालांकि, मैच हारने के बाद वैभव के एमोशनल होने के वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गए, जिस पर बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन ने उन्हें भरपूर सपोर्ट दिया.

15 साल के युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी ने अपनी शानदार बल्लेबाजी से सभी का ध्यान अपनी ओर खींचा. उन्होंने 47 गेंदों में 96 रनों की विस्फोटक पारी खेली और टीम को मुकाबले में बनाए रखने की पूरी कोशिश की.

मैच खत्म होने के बाद वैभव डगआउट में निराश और भावुक दिखाई दिए. सोशल मीडिया पर उनके कई वीडियो वायरल हुए, जिनमें टीम के बाहर होने का दर्द उनके चेहरे पर साफ नजर आ रहा था. क्रिकेट प्रशंसकों ने भी युवा खिलाड़ी के प्रदर्शन की सराहना करते हुए उनका हौसला बढ़ाया. इस लिस्ट में अमिताभ बच्चन का भी नाम है.

बिग बी के इस ट्वीट ने फैंस का दिल जीत लिया. एक फैन ने कमेंट किया, ‘आईपीएल के फैन होना या न होना, लेकिन अफसोस यह है कि अब हम वैभव सूर्यवंशी की एक और पारी नहीं देख पाएंगे.’ वहीं दूसरे ने लिखा, ‘गुल्ली डंडा क्रिकेट की जननी है. वैभव सूर्यवंशी भविष्य के हीरो हैं. उनकी कामयाबी के पीछे उनके पिता का संघर्ष है, जिसे सलाम करना चाहिए.’

आपको बता दें कि आईपीएल 2026 के बाद वैभव सूर्यवंशी इंडिया ए की तरफ से ट्राई सीरीज में खेलने उतरेंगे. उनको पहली बार इंडिया ए टीम में जगह मिली है. भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने उनकी जबरदस्त फॉर्म को देखते हुए उन्हें श्रीलंका ए और अफगानिस्तान ए के खिलाफ होने वाली ट्राई-सीरीज के लिए टीम में शामिल किया है.

अमिताभ बच्चन के वर्कफ्रंट की बात करें तो उन्हें आखिरी बार 2024 में आई तमिल फिल्म ‘वेट्टैयान’ (रजनीकांत के साथ) और तेलुगु फिल्म ‘कल्कि 2898 एडी’ (प्रभास, दीपिका पादुकोण और कमल हासन के साथ) में नजर आए थे. वह फिल्म ‘फक्त पुरुषो माते’ में कैमियो के अलावा 2025 में फरहान अख्तर की ‘120 बहादुर’ में आवाज भी दी. इन दिनों वह ‘कल्कि 2898 एडी’ के सीक्वल की शूटिंग कर रहे हैं.







Related Articles

Back to top button