April 13: सुबह सोने-चांदी का भाव, अपने शहर में 24K, 22K, 18K का रेट जान लें

नई दिल्ली: राष्ट्रीय राजधानी के सराफा बाजार में बीता हफ्ता सोने और चांदी के लिए अच्छा रहा। दोनों कीमती धातुओं में तेजी दर्ज की गई। चांदी 10,000 रुपये यानी 4.2 फीसदी बढ़ी। वहीं, सोना 3,800 रुपये यानी 2.51 फीसदी चढ़ा। युद्धविराम को लेकर अनिश्चितता और डॉलर में कमजोर रुख के बीच ऐसा हुआ। विदेशी बाजारों में मजबूत रुझानों का भी घरेलू बाजार की कारोबारी धारणा पर असर पड़ा। अखिल भारतीय सराफा संघ के अनुसार, बीते सत्र (शुक्रवार) बाजार बंद होने तक सोना 1.55 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम था। वहीं, चांदी की कीमतें 2.47 लाख रुपये प्रति किलो के स्तर पर पहुंच गईं। शनिवार और रविवार को बाजार बंद होने के कारण अभी यही रेट लागू हैं।
इसके अलावा, इंडियन बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन (IBJA) के अनुसार, बीते सत्र बाजार बंद होने तक 24-कैरेट सोने की कीमत 1,50,330 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गई। इसमें 3% जीएसटी और मेकिंग चार्ज शामिल नहीं हैं।
MCX पर सोने-चांदी का रेट
मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) की बात करें तो सोने के वायदा भाव (10 अप्रैल बाजार बंद होने तक) 0.02 फीसदी यानी 38 रुपये की तेजी के साथ 1,52,690 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुए थे। वहीं, चांदी 0.01 फीसदी यानी 26 रुपये की बढ़त के साथ 2,43,300 रुपये प्रति किलो पर बंद हुई थी।
जहां तक गुड रिटर्न के आंकड़ों का सवाल है तो अब 24 कैरेट सोने की कीमत 1,52,840 रुपये प्रति 10 ग्राम है। 22 कैरेट का दाम 1,40,100 रुपये प्रति 10 ग्राम है। चांदी 2,60,000 रुपये प्रति किलो हो गई है।
अखिल भारतीय सराफा संघ के अनुसार, शुक्रवार बाजार बंद होने तक दिल्ली में चांदी की कीमत 3,800 रुपये यानी 1.6 फीसदी बढ़कर 2,47,000 रुपये प्रति किलो (सभी टैक्स सहित) हो गई। गुरुवार को इसमें गिरावट आई थी। यह 2,43,200 रुपये प्रति किलो रही थी।
वहीं, 24-कैरेट वाला सोना भी 400 रुपये बढ़कर 1,55,300 रुपये प्रति 10 ग्राम (सभी टैक्स सहित) हो गया। पिछले कारोबारी सत्र में सोने की कीमत 1,54,900 रुपये प्रति 10 ग्राम रही थी।
सोने-चांदी पर क्या है एक्सपर्ट्स की राय?
ऑगमोंट में शोध प्रमुख, रेनिशा चैनानी ने कहा, ‘ईरान संघर्ष पर सतर्क रुख और केंद्रीय बैंक की लगातार खरीदारी से सराफा कीमतों में रिकवरी हुई।’
इंडसइंड सिक्योरिटीज के वरिष्ठ शोध विश्लेषक जिगर त्रिवेदी ने कहा, ‘अमेरिका-ईरान युद्धविराम से बीते हफ्ते तेल की कीमतों में तेज गिरावट आई। महंगाई और संभावित ब्याज दर बढ़ोतरी की चिंता कम होने से सोना 4,700 डॉलर प्रति औंस से ऊपर स्थिर रहा और लगातार तीसरे सप्ताह बढ़त की राह पर बना रहा।’
उन्होंने कहा कि संकट के दौरान सुरक्षित निवेश परिसंपत्ति बनकर उभरे डॉलर के नरम होने से धारणा मजबूत हुई।
प्रमुख शहरों में सोने का रेट (कैरेट के हिसाब से)
| शहर | 24K | 22K | 18K |
| दिल्ली | ₹152990 | ₹140250 | ₹114780 |
| मुंबई | ₹152840 | ₹140100 | ₹114630 |
| कोलकाता | ₹152840 | ₹140100 | ₹114630 |
| चेन्नई | ₹153820 | ₹141000 | ₹117600 |
| लखनऊ | ₹152990 | ₹140250 | ₹114780 |
| कानपुर | ₹152990 | ₹140250 | ₹114780 |
| पटना | ₹152890 | ₹140150 | ₹114680 |
| जयपुर | ₹152990 | ₹140250 | ₹114780 |
| इंदौर | ₹152890 | ₹140150 | ₹114680 |
| भोपाल | ₹152890 | ₹140150 | ₹114680 |




