Avanti Feeds और Apex समेत इन शेयरों से होगी कमाई, तेजी के संकेत

नई दिल्ली: घरेलू शेयर बाजार बीते गुरुवार को नुकसान के साथ बंद हुए थे। अमेरिका में ब्याज दरों में कटौती की उम्मीद कमजोर पड़ने और एआई से व्यवधान की आशंकाओं के बीच आईटी शेयरों में बिकवाली से ऐसा हुआ था। सेंसेक्स 559 अंक लुढ़क था। वहीं, निफ्टी 147 अंक के नुकसान में रहा था। बीएसई का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 558.72 अंक यानी 0.66 फीसदी टूटकर 83,674.92 अंक पर पहुंचा था। कारोबार के दौरान एक समय यह 716.97 अंक के नुकसान के साथ 83,516.67 अंक तक आ गया था। एनएसई का 50 शेयरों वाला निफ्टी भी 146.65 अंक यानी 0.57 फीसदी की गिरावट के साथ 25,807.20 अंक पर बंद हुआ था।
सेंसेक्स की कंपनियों में सबसे ज्यादा दबाव आईटी शेयरों पर रहा था। टेक महिंद्रा, इन्फोसिस और टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (टीसीएस) में लगभग छह फीसदी की गिरावट आई थी। इसके अलावा एचसीएल टेक्नोलॉजीज, महिंद्रा एंड महिंद्रा, हिंदुस्तान यूनिलीवर, रिलायंस इंडस्ट्रीज, एचडीएफसी बैंक, इंडिगो, कोटक महिंद्रा बैंक और अडानी पोर्ट्स भी नुकसान में रहे थे। दूसरी तरफ बजाज फाइनेंस, आईसीआईसीआई बैंक, भारतीय स्टेट बैंक, भारत इलेक्ट्रॉनिक्स, एशियन पेंट्स, लार्सन एंड टुब्रो, भारती एयरटेल और टाटा स्टील के शेयर बढ़त के साथ बंद हुए थे।
इन शेयरों में दिख रही खरीदारी
जिन शेयरों में मजबूत खरीदारी देखने को मिल रही है, उनमें Lenskart Solutions, Crown Lifters, Avanti Feeds, Apex, Ratnamani Metals & Tubes, Yatra Online और Sky Gold and Diamonds शामिल हैं। इन शेयरों ने अपना 52 हफ्ते का उच्च स्तर पार कर लिया है। यह इन शेयरों में तेजी का संकेत देता है।
इन स्टॉक्स में मंदी के संकेत
एमएसीडी (MACD) ने Tech Mahindra, TCS and Infosys, Dhruv Consultancy Services, Network People Services Technologies, Vodafone Idea, Hindustan Unilever and LG Electronics के शेयर में मंदी का संकेत दिया है। इसका मतलब है कि अब इन शेयरों में गिरावट शुरू हो गई है।




