स्वास्थ्य

Bad Cholesterol को खत्म करना है तो बस तीन तरीके से खा लें लहसुन

 डेस्कः शरीर में बीमारियों की शुरुआत बैड कोलेस्ट्रॉल से होती है हालांकि ये समस्या किसी भी समय, किसी भी मौसम में हो सकती है लेकिन सर्दी के दौरान बैड कोलेस्ट्रॉल की वजह से कई हैल्थ प्रॉब्लम्स बढ़ सकती है। कोलेस्ट्रॉल का लेवल ज्यादा है तो हार्ट डिसीज, स्ट्रोक और हार्ट अटैक का खतरा सबसे ज्यादा रहता है इसलिए इसे कंट्रोल में करना बहुत जरूरी है। कोलेस्ट्रॉल को कंट्रोल में रखने में आपके हैल्दी लाइफस्टाइल का अहम रोल रहता है। खाने पीने में कुछ चीजों का सेवन जरूरी है और कुछ का सेवन कम करना होता है जैसे तली भुनी, मैदा से बने फूड्स ना खाएं। ऑयली खाना नहीं खाना चाहिए। बैड कोलेस्ट्रॉल (एलडीएल) को कम करने में गुनगुना नींबू पानी, अलसी के बीच और लहसुन का सेवन बहुत फायदेमंद माना जाता है। 

बैड कोलेस्ट्रॉल को कम करेगा लहसुन |  Home Remedies for Cholesterol Control

हाई कोलेस्ट्रॉल से परेशान लोगों के लिए लहसुन का सेवन भी किसी दवाई से कम नहीं है। इसे नियंत्रित करने के लिए आप सर्दियों में लहसुन का सेवन कर सकते हैं। लहसुन का इस्तेमाल आप कई तरीकों से कर सकते हैं चलिए बताते हैं।

कच्चे लहसुन का सेवन

बैड कोलेस्ट्रॉल कम करने के लिए कच्चे लहसुन का सेवन करें। आप खाली पेट कच्चे लहसुन का सेवन कर सकते हैं। लहसुन में एंटीबायोटिक्स के अलावा विटामिन सी, मैग्नीशियम, सेलेनियम और ज़िंक जैसे तत्व भी पाए जाते हैं।

भूना लहसुन या लहसुन की चटनी (Lahsun ki chutney for bad cholesterol)

अगर आप कच्चा लहसुन नहीं खा सकते तो आप भूना हुआ लहसुन या लहसुन की चटनी भी खा सकते हैं। इससे भी बैड कोलेस्ट्रॉल कम करने में फायदा मिलेगा। बहुत से लोग सिरका लहसुन या लहसुन का आचार भी पसंद करते हैं वह इस रूप में भी लहसुन का सेवन कर सकते हैं। 

कच्चे लहसुन के साथ गुड़ खाने से तेजी से घटेगा कोलेस्ट्रॉल

आयुर्वेद के अनुसार, खाली पेट कच्चे लहसुन को खाने के कई फायदे हैं । इससे दिल के साथ डाइजेशन सिस्टम भी मजबूत होता है लेकिन कच्चे लहसुन और गुड़ को आप एक साथ खाते हैं तो बैड कोलेस्ट्रॉल लेवल को कंट्रोल करने में यह बहुत गुणकारी माना जाता है। 

कच्चे लहसुन और गुड़ का सेवन कैसे करें? (Lahsun aur gur ki chutney)

कच्चे लहसुन को गुड़ के साथ कूट कर आप इसकी चटनी बनाए और खाने के साथ इसका सेवन करें। इस चटनी को खाने से बैड कोलेस्ट्रॉल तेजी से कम होगा। 

खाली पेट लहसुन खाने से दिल को फायदे

कच्चा लहसुन खाली पेट खाने से सबसे ज्यादा फायदा मिलता है। अगर रोजाना खाली पेट लहसुन का सेवन करते हैं तो इससे हार्ट हेल्थ बूस्ट होती है। इससे बैड कोलेस्ट्रॉल कम होगा और गुड कोलेस्ट्रॉल का लेवल बढ़ेगा। दिल की मांसपेशियां अच्छे तरीके से काम करती है और हार्ट अटैक का रिस्क भी कम होगा। रात भर आप लहसुन को पानी में भिगोकर रख दें और सुबह उस पानी का सेवन करें इससे भी आपको बहुत फायदा मिलेगा। 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button