उत्तरप्रदेश

अमेठी में मिट्टी के घर की दीवार गिरने से मलबे में दबा परिवार, मां-बेटी की मौत… बेटा गंभीर

Amethi News: अमेठी जिले के जामो थाना क्षेत्र में एक कच्चे मकान की दीवार गिरने से मलबे में दबकर मां-बेटी की मौत हो गई और बेटा गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस के मुताबिक जामो थाना क्षेत्र के गांव पूरे परमेश्वरी घाटमपुर में शुक्रवार रात यह घटना हुई। घायल बालक को जिला चिकित्सालय में इलाज के लिए भर्ती कराया गया है।

पुलिस के मुताबिक शनिवार तड़के लगभग 3 से 4 बजे के बीच ग्राम पूरे परमेश्वरी घाटमपुर में मिट्टी के मकान की दीवार गिरने से उसके अंदर सो रही कमलेश कुमारी (35) पत्नी ओमप्रकाश और उसकी बेटी आशी (सात) तथा बेटा दीपांशु (आठ) मलबे में दबने से गंभीर से घायल हो गए। घायलों को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) जामो लाया गया, जहां चिकित्सकों ने कमलेश कुमारी व आशी को मृत घोषित कर दिया तथा गंभीर रूप से घायल दीपांशु को जिला अस्पताल रेफर किया गया है।

जामो के थाना प्रभारी निरीक्षक (एसएचओ) विनोद सिंह ने बताया कि शवों को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया गया है। उच्च अधिकारियों को सूचित कर मामले में विधिक कार्रवाई की जा रही है।

Related Articles

Back to top button