खेल

अहमदाबाद में पंजाब के सामने गुजरात टाइटंस

अहमदाबाद। पंजाब किंग्स आईपीएल 2026 में एक ऐसे मुकाम पर पहुंच गई है, जहां अब बड़े से बड़े टारगेट भी उन्हें रोकने के लिए काफी नहीं लगते। रविवार रात को अहमदाबाद में अब पंजाब किंग्स का सामना गुजरात टाइटंस से होगा। पंजाब किंग्स आठ मैचों में छह जीत और एक ‘नो-रिजल्ट’ के साथ प्वाइंट टेबल में सबसे ऊपर आराम से बैठे हैं और उनकी ज्यादातर जीतें चेज करते हुए ही मिली हैं।

इनमें से कई जीतें तो मैच खत्म होने से काफ़ी ओवर पहले ही हासिल कर ली गईं, जो इस बात का सबूत है कि वे कितनी तेज रफ्तार से रन बना रहे हैं। प्रभसिमरन इस आक्रामक अंदाज का चेहरा बन गए हैं। पहले ही ओवर से हमला बोलने की उनकी काबिलीयत ने पंजाब को बार-बार ज•ाोरदार शुरुआत दिलाई है, जबकि कप्तान श्रेयस ने दबाव में भी कमाल की निरंतरता और शांति के साथ पारी को संभाला है। पंजाब की बैङ्क्षटग लाइनअप की गहराई ने विरोधियों के लिए चुनौती को और भी मुश्किल बना दिया है। वहीं, दूसरी ओर, गुजरात भी अपने ही कुछ लक्ष्यों और ङ्क्षचताओं के साथ इस मुकाबले में उतर रही है। नौ मैचों में पांच जीत के साथ जीटी अभी भी प्लेऑफ़ की दौड़ में बनी हुई है, लेकिन लीग के आखिरी दौर में अब वे किसी भी तरह की चूक का जोखिम नहीं उठा सकते।

Related Articles

Back to top button