खेल

IND vs NZ T20 :आज विजय अभियान जारी रखने उतरेगी टीम इंडिया

भारत के अभिषेक शर्मा न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले टी-20 में 35 गेंदों में 84 रन बनाकर पहले से ही सुर्खियों में हैं और सभी की निगाहें फिर से उन पर होंगी, जब दोनों टीमें शुक्रवार को शाम 7:00 बजे शहीद वीर नारायण ङ्क्षसह इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में पांच मैचों की सीरीज के दूसरे मैच में भिड़ेंगी। भारत को हालांकि न्यू•ाीलैंड के पलटवार से सावधान रहना होगा, जिसने वनडे सीरीज में पहला मैच हारने के बाद वापसी करते हुए अगले दोनों मैच जीतकर सीरीज अपने नाम की थी।

भारत रायपुर में अक्षर पटेल के बिना खेल सकता है, क्योंकि नागपुर में कैच-एंड-बॉलिंग करते हुए उनकी उंगली में चोट लग गई थी। अगर भारत पेसर चुनता है, तो उनकी जगह हर्षित राणा या अगर वे स्पिन-हैवी लाइनअप के साथ जाते हैं तो रवि बिश्नोई को लेने की उम्मीद है। रायपुर की पिच बैट््समैन और बॉलर्स दोनों के लिए एक बैलेंस्ड मुकाबला देती है, लेकिन लक्ष्य का पीछा करना हमेशा से मुश्किल रहा है। मैदान की बड़ी बाउंड्री (75-80 मीटर) बड़ी हिङ्क्षटग को मुश्किल बनाती हैं, जबकि स्पिनरों के अहम रोल निभाने की संभावना है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button