अन्य खबरें

मां फोन में मस्त और बच्चे पर बदमाशों की नजर, CCTV में कैद हुआ रोंगटे खड़े कर देने वाला मंजर

Child Safety Viral Video: आज के बदलते दौर में छोटी सी लापरवाही भी बड़े हादसे का कारण बन सकती है. खासकर छोटे बच्चों की सुरक्षा को लेकर एक पल की भूल भी बड़े पछतावे का कारण बन सकती है. इन दिनों सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें मां की छोटी सी भूल की वजह से एक छोटा बच्चा कुछ ही सेकंड में अपनी मां से दूर होने वाला था, लेकिन तभी उसके बड़े भाई की सूझबूझ ने सब कुछ बदल दिया.

बड़े भाई की सूझबूझ ने बचाई मासूम की जान

वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि एक महिला सड़क किनारे खड़ी होकर अपने फोन पर बात करती नजर आती है. वहीं, उसका छोटा बच्चा भी उसके पास ही खड़ा दिखाई देता है. कुछ दूरी पर दो युवक बाइक पर बैठे नजर आते हैं. उन्होंने अपने चेहरे को कपड़े से ढका हुआ होता है और उनकी नजरें लगातार महिला और बच्चे पर बनी रहती हैं.

शुरुआत में सब कुछ सामान्य लगता है और ऐसा लगता है कि यह रोजमर्रा का कोई आम दृश्य है. लेकिन कुछ ही सेकंड बाद पूरा माहौल बदल जाता है. जैसे ही महिला फोन पर बात करने में व्यस्त हो जाती है, तभी दोनों युवक बच्चे को बहलाने के लिए कोई चीज देने की कोशिश करते हैं. मासूम बच्चा भी बिना कुछ समझे उनकी ओर बढ़ने लगता है. इसके बाद दोनों युवक बच्चे को अपनी बाइक पर बैठाने का प्रयास करते नजर आते हैं. यह पूरा घटनाक्रम इतनी तेजी से होता है कि महिला को भी कुछ समझ नहीं आता.

लेकिन तभी कहानी में एक बड़ा मोड़ आता है. बच्चे का बड़ा भाई अचानक वहां पहुंच जाता है. वह तुरंत स्थिति को समझ जाता है और बिना समय गंवाए अपने छोटे भाई को पकड़कर अपनी ओर खींच लेता है. उसकी सूझबूझ और फुर्ती की वजह से बच्चा सुरक्षित बच जाता है.

यह नजारा देखकर मां भी घबरा जाती है और तुरंत अपने बच्चे के पास पहुंचती है. वहीं, आसपास मौजूद लोग भी वहां इकट्ठा हो जाते हैं और पूरे मामले को देखने लगते हैं.

वीडियो कैप्शन के मुताबिक, बच्चे की जान उसके बड़े भाई की सूझबूझ की वजह से बच सकी. बताया जा रहा है कि बड़े भाई ने समय रहते खतरे को भांप लिया और तुरंत अपने छोटे भाई को वहां से सुरक्षित दूर ले गया. वहीं, मां कथित तौर पर अपने फोन में व्यस्त थी और उसे कुछ देर तक पूरे घटनाक्रम की जानकारी ही नहीं हो पाई.

सोशल मीडिया पर लोगों के रिएक्शन
यह वीडियो एक्स पर @MyCric101 नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है. वीडियो वायरल होने के बाद लोगों ने इसे माता-पिता के लिए एक जरूरी सीख बताया. एक यूजर ने लिखा, ‘बड़े भाई की समझदारी ने बड़ा हादसा टाल दिया. वहीं दूसरे ने कहा, ‘बच्चों पर से एक पल के लिए भी नजर नहीं हटानी चाहिए. कुल मिलाकर, इस वीडियो ने लोगों को बच्चों की सुरक्षा को लेकर एक बार फिर सतर्क रहने का संदेश दिया है.

Related Articles

Back to top button