ज्योतिष

MP में मां लक्ष्मी का अनोखा मंदिर! यहां प्रसाद में देते हैं असली सोना-धन

मध्यप्रदेश के रतलाम में माणक स्थिति लक्ष्मी मंदिर की बहुत मान्यता है. यहां सालभर दर्शन के लिए भक्तों की भारी भीड़ देखने को मिलती है. मान्यता है जो श्रद्धालु दिवाली से पहले जेवर और नकदी यहां भेंट करते हैं, उनका खजाना दिन-दूनी रात-चौगुनी गति से बढ़ जाता है.

इस महालक्ष्मी मंदिर के बारे में कहा जाता है कि यहां आने वाले भक्तों को प्रसाद के तौर पर पैसा और सिक्के मिलते हैं. यहां तक की कई शुभ मौकों पर सोना-चांदी भी बांटा जाता है.

रतलाम के इस मंदिर का इतिहास काफी पुराना रहा है. यहां राजा महाराजा सुख-समृद्धि और धन प्राप्ति के लिए मां लक्ष्मी को सोना-चांदी अर्पित करते थे. तभी से ये परंपरा चली आ रही है, जिसका पालन आज भी होता है.

इस महालक्ष्मी मंदिर में बरसों से दिवाली पर माता का श्रृंगार नोटों, हीरों और जवाहरातों से किया जाता है.यहां गहने और राशि चढ़ाने की परंपरा रही है. इस भेंट को बकायदा रजिस्टर में नाम और फोटो के साथ नोट किया जाता है.

दिवाली पर लोग अटूट विश्वास के साथ दूर दराज से आकर अपनी जमा पू.जी व आभूषण माता के दरबार मे भेंट कर देते हैं जो कि साज सज्जा में उपयोग में लायी जाती है.

दिवाली पर यहां मंदिर की दीवार और मां की मूर्ति की सजावट नोट से की जाती है. इसके अलावा मंदिर के प्रांगण में मौजूद झालर को नोटों की गड्डियों से सजाते हैं.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button