महाराष्ट्र

प्रदर्शनकारी छात्रों को गाड़ी में भरकर ले जा रही थी मुंबई पुलिस, किसी ने खोल दिया दरवाजा

सिले में गैरकानूनी जमावड़ा और निषेधाज्ञा के उल्लंघन के आरोप में 13 मामले दर्ज कर करीब 400 लोगों को नामजद किया है. प्रोटेस्ट्स के बीच एक हैरान करने वाला वीडियो सामने आया है. दरअसल, प्रदर्शन कर रहे छात्रों में से कुछ को पुलिस ने हिरासत में ले लिया और वैन में भरकर ले जाने लगी.

इस बीच सड़क पर उतरे कुछ प्रदर्शनकारी छात्रों ने उस वैन का गेट खोल दिया और सभी प्रोटेस्टर्स एक-एक कर नीचे उतर गए. अब यह वीडियो सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बना हुआ है. छात्रों का समर्थन कर रहा एक धड़ा इस वीडियो की जमकर सराहना कर रहा है. वहीं कुछ लोग इसको अराजकता बता रहे हैं. 

मुंबई की सड़कों पर उतरे प्रदर्शनकारी

दरअसल दिल्ली के जंतर मंतर पर छात्रों पर हुए लाठीचार्ज के बाद देश के अलग-अलग राज्यों में इसका जमकर विरोध किया जा रहा है. इसी के चलते मुंबई में भी छात्र सड़कों पर उतर आए थे. जिसके बाद मुंबई पुलिस ने कुछ प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लेकर वैन में ले जाया जा रहा था. प्रदर्शनकारी छात्रों से यह वैन पूरी तरह भरी हुई नजर आ रही है. 

इस बीच सड़क पर खड़े एक युवा ने वैन का दरवाजा खोल दिया और हिरासत में लिए गए सभी प्रदर्शनकारी वैन से नीचे उतर आए. जब हिरासत में लिए गए छात्र नीचे आए तो उनके समर्थन में कुछ छात्र तालियां बजाकर उनका स्वागत करते हुए दिखाई दे रहे हैं. वहीं कुछ लोग इसका वीडियो बनाते हुए नजर आ रहे हैं.

पुलिस ने प्रदर्शनकारियों के खिलाफ दर्ज की FIR

शहर के विभिन्न पुलिस थानों में मामले दर्ज किए गए हैं. प्राथमिकी में नामजद लोगों को नोटिस जारी करने के बाद उन्हें जाने की अनुमति दे दी गई.नयी दिल्ली में कॉकरोच जनता पार्टी (कॉजपा) के नेतृत्व में जारी छात्र आंदोलन के समर्थन में मुंबई के विभिन्न हिस्सों में प्रदर्शन किए जा रहे हैं. शिवाजी पार्क, चैत्यभूमि, चेंबूर, शिवसेना भवन समेत विभिन्न स्थानों पर बिना अनुमति प्रदर्शन किए गए.  

उन्होंने कहा कि सोमवार को दादर स्थित चैत्यभूमि पर बिना अनुमति हुए प्रदर्शन के मामले में भी पुलिस कार्रवाई कर रही है और प्राथमिकी दर्ज करने की प्रक्रिया जारी है. सभी मामलों में आरोपियों के खिलाफ लोक सेवक द्वारा विधिवत जारी आदेश की अवहेलना, गलत तरीके से रास्ता रोकने (अनुचित अवरोध) और गैरकानूनी जमावड़ा समेत अन्य संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है. 

फियाज उल मुस्तफा उत्तर प्रदेश के रामपुर से ताल्लुक रखते हैं. उन्होंने जामिया मिल्लिया इस्लामिया, नई दिल्ली से पीजी टीवी जर्नलिज्म किया है, जबकि रोहिलखंड विश्वविद्यालय, बरेली से राजनीति विज्ञान में स्नातक की डिग्री प्राप्त की है. फियाज उल मुस्तफा को राजनीतिक और एंटरटेनमेंट बीट्स पर काम करने का अनुभव है. वर्तमान में वे एबीपी न्यूज की डिजिटल टीम का हिस्सा हैं, जहां वे देश के विभिन्न राज्यों से जुड़ी अपराध और राजनीतिक खबरें लिखते और एडिट करते हैं. इस दौरान उन्हें रिपोर्टिंग, कॉपी एडिटिंग और न्यूजरूम ऑपरेशन्स का व्यावहारिक अनुभव प्राप्त हो रहा है. वे खबरों को सरल, साफ और तथ्य के साथ लोगों तक पहुंचाने में विश्वास रखते हैं. रामपुर के छोटे से गांव से निकलकर फियाज ने अपनी अलग खास पहचान बनाई है, वह न्यूज रूम में अपनी शानदार छवि को लेकर हमेशा चर्चा में रहते हैं.

Related Articles

Back to top button