Nykaa और Policybazaar समेत इन शेयरों से होगी कमाई, तेजी के संकेत

नई दिल्ली: घरेलू शेयर बाजार लगातार तीन सत्रों की तेजी के बाद बीते गुरुवार को गिरावट के साथ बंद हुआ था। वैश्विक शेयर बाजारों के कमजोर रुख के बीच निवेशकों ने चौतरफा मुनाफावसूली की थी। इससे सेंसेक्स 504 अंक टूट गया था। वहीं, निफ्टी में 133 अंक की गिरावट आई थी। बीएसई का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स कारोबार के अंत में 503.76 अंक यानी 0.60 फीसदी की गिरावट के साथ 83,313.93 अंक पर बंद हुआ था। कारोबार के दौरान एक समय यह 666.07 अंक गिरकर 83,151.62 अंक तक आ गया था। इसी तरह नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का निफ्टी भी 133.20 अंक यानी 0.52 फीसदी की गिरावट के साथ 25,642.80 अंक पर बंद हुआ था।
सेंसेक्स की कंपनियों में इटर्नल, भारती एयरटेल, भारत इलेक्ट्रॉनिक्स, आईटीसी, इन्फोसिस, रिलायंस इंडस्ट्रीज, आईसीआईसीआई बैंक और एशियन पेंट्स प्रमुख रूप से नुकसान में रही थीं। दूसरी तरफ, ट्रेंट, टाटा स्टील, भारतीय स्टेट बैंक और बजाज फाइनेंस के शेयरों में बढ़त दर्ज की गई थी।
इन शेयरों में दिख रही खरीदारी
जिन शेयरों में मजबूत खरीदारी देखने को मिल रही है, उनमें Nykaa, Policybazaar, Devyani International, Aditya Birla Real Estate, Sapphire Foods, Inventurus Knowledge, Force Motors और Birlasoft शामिल हैं। इन शेयरों ने अपना 52 हफ्ते का उच्च स्तर पार कर लिया है। यह इन शेयरों में तेजी का संकेत देता है।
इन स्टॉक्स में मंदी के संकेत
एमएसीडी (MACD) ने Bharti Airtel, ICICI Bank, RIL, Hexaware Technologies, JP Power, IDBI Bank, Redington, Valor Estate, MCX और Vedanta के शेयर में मंदी का संकेत दिया है। इसका मतलब है कि अब इन शेयरों में गिरावट शुरू हो गई है।




