अन्य खबरें

भगवान का नाम लेकर पति ने पत्नी पर लिखी कविता, सुनकर लोग बोले…

Poem For Wife: डिजिटल कंटेंट क्रिएटर निलेश अवस्थी (Nilesh Awasthi) ने हाल ही में अपने इंस्टाग्राम अकाउंट (nileshawasthi) से एक वीडियो पोस्ट किया है, जो बहुत तेजी से ट्रेंड कर रहा है. 1 मिनट 11 सेकंड के इस वीडियो में निलेश रात के समय सड़क किनारे बनी सीढ़ियों पर बैठे नजर आ रहे हैं और पत्नी पर लिखी व्यंगात्मक कविता पढ़ रहे हैं. एक तरफ इस कविता को सुनकर उनके दोस्त वाह-वाह कह रहे हैं, वहीं पीछे बैठीं उनकी पत्नी मुस्कुराती नजर आ रही हैं.

यहां पढ़िए 4 लाइनों की वो कविता:-

प्रभु मैं तो भोजन पकाने वाली मांगता था।
आप ने तो मस्तक पकाने वाली भेज दी।।

मीठी-मीठी गजलें सुनाने वाली मांगता था।
तीखे-तीखे भाषण सुनाने वाली भेज दी।।

अखियों में जन्नत दिखाने वाली मांगता था।
आप ने तो अखियां दिखाने वाली भेज दी।।

सुबह-शाम फुलके फुलाने वाली मांगता था।
सुबह-शाम मुखड़ा फुलाने वाली भेज दी।।

कविता सुनकर लोगों ने क्या कहा?

सोशल मीडिया पर 18 अगस्त 2026 को पोस्ट किए गए इस वीडियो को अब तक 6.1 मिलियन (61 लाख) से ज्यादा लोग देख चुके हैं. करीब 3 लाख लोगों ने यह कविता सुनकर प्रतिक्रिया दी है, जिसमें से कुछ को पढ़कर लोग अपनी हंसी रोक नहीं पा रहे हैं.

एक यूजर ने लिखा, ‘कविता और उस पर मुस्कुराने वाली दोनों के भाव बता रहे हैं के प्रेम और स्नेह पक्का है.’

दूसरे यूजर ने मजाकिया अंदाज में लिखा, ‘अंकल की फिल्डिंग सेट है.’ जबकि तीसरे यूजर ने भी इसी अंदाज में कहा कि भैया ने आज नया मकान ले लिया है शायद. चौथे यूजर ने लिखा कि आंटी बस वीडियो बंद होने का इंतजार कर रही हैं.

पांचवे यूजर ने लिखा, ‘जिस तरह से वह पीछे बैठकर मुस्कुरा रही हैं और भाईसाहब जिस तरह से व्यंग्यात्मक कविता से प्रेम व्यक्त कर रहे हैं, यह पूरी तरह से अगले स्तर का है.

11 घंटे पहले पोस्ट किया नया वीडियो

बताते चलें कि इंस्टाग्राम पर निलेश अवस्थी के करीब 13 हजार फॉलोअर्स हैं. वे अपने सोशल मीडिया पेज पर कॉमेडी, पारिवारिक और मजेदार रील्स बनाकर शेयर करते रहते हैं. निलेश के इंस्टाग्राम पेज के मुताबिक, उनका ये पहला वीडियो है जो इतना ज्यादा वायरल हुआ है. इसके बाद उन्होंने अपनी पत्नी के साथ एक और कविता वाला बनाकर पोस्ट किया है, और वो भी लोगों को खूब पसंद आ रहा है.

Related Articles

Back to top button