खेल

औरत किसी की प्रॉपर्टी नहीं, फैन ने पंजाब किंग्स की ट्रॉफी कहा, तो प्रीति जिंटा ने लगाई लताड़

नई दिल्ली

आईपीएल 2026 में पंजाब किंग्स एक के बाद एक मैच में अच्छा प्रदर्शन कर रही है। पंजाब पिछले साल की तरह इस साल भी शानदार प्रदर्शन कर रही है। उनकी सह मालिक और बॉलीवुड एक्ट्रेस प्रीति जिंटा भी अपनी फ्रेंचाइजी के इस प्रदर्शन से काफी ज्यादा खुश हैं। वह पूरे दिल से अपनी टीम को स्टेडियम में सपोर्ट करने आती हैं। अब उनकी टीम को आपार सफलता मिल रही है, तो इसका वह आनंद भी उठा रही हैं। हालांकि प्रीति जिंटा इस वक्त अपने एक बयान के चलते काफी ज्यादा चर्चा में आ गई हैं। बता दें कि प्रीति जिंटा की पंजाब किंग्स अब तक आईपीएल की एक भी ट्रॉफी नहीं जीत पाई है। ऐसे में एक्स पर एक यूजर ने लिखा, प्रीति जिंटा अभी तक ट्रॉफी इसलिए नहीं जीत पाई हैं, क्योंकि वह खुद एक ट्रॉफी हैं।

यूजर का जवाब देते हुए प्रीति जिंटा ने एक्स पर लिखा, शुक्रिया यह काफी स्वीट है। लेकिन सच कहूं तो कोई भी महिला ट्रॉफी नहीं बनना चाहेगी। ट्रॉफियों पर मालिकाना हक होता है, महिलाओं पर नहीं। ट्रॉफियों को कांच की अलमारी में रखा जाता है और महिलाओं की जगह आपकी जिंदगी और दिल में होती है। फिल्मी सवाल के लिए फिल्मी जवाब आपके लिए।

पहली मई से दिल्ली के साथ जुड़ेंगे मिचेल स्टार्क

नई दिल्ली। दिल्ली कैपिटल्स की टीम में जल्द मैच विनिंग प्लेयर सिलेक्शन के लिए उपलब्ध होगा। ये कोई और नहीं, बल्कि ऑस्ट्रेलियाई पेसर मिचेल स्टार्क हैं। मिचेल स्टार्क दिल्ली कैपिटल्स के लिए पहले आठ मैचों में उपलब्ध नहीं थे, लेकिन लीग फेज के बाकी के छह मैचों में वह उपलब्ध रहेंगे। इस बात की पुष्टि दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान अक्षर पटेल ने की है। अक्षर पटेल ने कहा कि मिचेल स्टार्क टीम के साथ जुड़ गए हैं। वह एक मई से सिलेक्शन के लिए उपलब्ध होंगे। हालांकि, अभी भी वर्कलोड मैनेजमेंट उनका चलेगा।

Related Articles

Back to top button