लेख
RBI MPC Meeting 2025: RBI ने बढ़ाया भारत की GDP ग्रोथ अनुमान, FY26 के लिए 7.3% की उम्मीद

बिजनेस डेस्कः भारतीय रिजर्व बैंक (RBI ) के गवर्नर संजय मल्होत्रा मॉनिटरी पॉलिसी कमेटी (MPC) का फैसला सुनाया। RBI ने अपनी क्रेडिट पॉलिसी में एक अहम फैसला लेते हुए ब्याज दरों में 0.25 फीसदी की कटौती कर दी है। इसके साथ ही रेपो रेट 5.50 फीसदीसे घटकर 5.25 फीसदी पर आ गया है। RBI ने पॉलिसी में GDP ग्रोथ का अनुमान बढ़ा दिया है। अब FY26 के लिए RBI 7.3 फीसदी ग्रोथ मान रहा है, जबकि पहले यह अनुमान 6.8 फीसदी था। मतलब RBI को उम्मीद है कि भारतीय अर्थव्यवस्था पहले से ज्यादा रफ्तार पकड़ सकती है।
RBI का GDP ग्रोथ अनुमान (ताज़ा बनाम पुराना)
- FY26 का नया अनुमान 7.3 फीसदी, पहले 6.8 फीसदी था।
- Q3 FY26 का नया अनुमान 7 फीसदी, पहले 6.4 फीसदी था।
- Q4 FY26 का नया अनुमान 6.5 फीसदी, पहले 6.2 फीसदी था।
- Q1 FY27 का नया अनुमान 6.7 फीसदी, पहले 6.4 फीसदी था।
- Q2 FY27 का नया अनुमान 6.8 फीसदी, पहले कोई अनुमान नहीं था।




