राष्ट्रीय

Shivangi Singh: पकड़ा गया दुश्मन देश का झूठ, राफेल पर राष्ट्रपति संग दिखीं शिवांगी सिंह

ब्यूरो — चंडीगढ़, पाकिस्तान का झूठ एक बार फिर बेनकाब हो गया है। ऑपरेशन सिंदूर के दौरान पाकिस्तान ने दावा किया था कि उसने भारत के राफेल लड़ाकू विमान को मार गिराया है और एक भारतीय पायलट को पकड़ लिया है। सोशल मीडिया पर फर्जी पोस्टों में यह भी प्रचारित किया गया कि वह पायलट विंग कमांडर शिवांगी सिंह हैं। बुधवार को ये सारे झूठ तब धराशायी हो गए, जब राफेल फाइटर पायलट शिवांगी सिंह अंबाला एयरबेस पर नजर आईं। यहां राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने राफेल विमान में सफलतापूर्वक उड़ान भरी। शिवांगी सिंह भारतीय वायुसेना की पहली महिला राफेल पायलट हैं। उड़ान से पहले की तस्वीरों में राष्ट्रपति मुर्मू और शिवांगी सिंह दोनों मुस्कुराते हुए नजर आईं, जिसने पाक के झूठे दावों पर विराम लगा दिया।

राष्ट्रपति ने राफेल में उड़ान भर रचा इतिहास

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने बुधवार को अंबाला एयरबेस से राफेल लड़ाकू विमान में उड़ान भरी। इसके साथ ही राष्ट्रपति मुर्मू दो लड़ाकू विमानों में उड़ान भरने वाली भारत की पहली राष्ट्रपति बन गई हैं। अप्रैल 2023 में उन्होंने असम के तेजपुर वायु सेना स्टेशन से सुखोई-30 एमकेआई लड़ाकू विमान में उड़ान भरी थी। बुधवार को राष्ट्रपति की आधे घंटे की उड़ान के दौरान राफेल 17वीं स्क्वाड्रन के कमांडिंग ऑफिसर ग्रुप कैप्टन अमित गेहानी ने उड़ाया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button