अन्य खबरें

SSC-जेएसए-एलडीसी का रिजल्ट आउट, 62 सिलेक्ट

 ब्यूरो — नई दिल्ली

कर्मचारी चयन आयोग की ओर से बुधवार को जूनियर सेक्रेट्रिएट असिस्टेंट/लोअर डिवीजन क्लर्क (जेएसए/एलडीसी) ग्रेड सीमित विभागीय प्रतियोगी परीक्षा (एलडीसीई) 2024 का फाइनल रिजल्ट जारी कर दिया गया है। यह परीक्षा कार्मिक और प्रशिक्षण विभाग (डीओपीटी) के तहत केंद्रीय सचिवालय लिपिक सेवा (सीएससीएस) में भर्ती के लिए 15 जून, 2024 को विभिन्न केंद्रों पर आयोजित की गई थी। परीक्षा में शामिल अभ्यर्थी अपना रिजल्ट अधिकारिक वेबसाइट पर जाकर चेक कर सकते हैं। रिजल्ट चेक करने के लिए उम्मीदवारों को रोल नंबर की जरूरत पड़ेगी। भर्ती के लिए चयनित 62 उम्मीदवारों में से 49 अनारक्षित कैटेगरी के, आठ अनुसूचित जाति और 5 अनुसूचित जनजाति कैटेगरी के हैं।

इसके अलावा, 6 उम्मीदवारों का चयन बेंचमार्क दिव्यांगजन कैटेगरी के अंतर्गत किया गया है, जिनमें 5 श्रवण बाधित और 1 अस्थि बाधित उम्मीदवार शामिल हैं। एसएससी जेएसए/एलडीसी फाइनल रिजल्ट 2025 चेक करने के लिए सबसे पहले आपको ऑफिशियल वेबसाइटपर जाना होगा। इसके बाद आपको होम पेज पर दिए गए रिजल्ट टैब पर क्लिक करना होगा। इसके बाद आपको स्स्ष्ट छ्वस््र, रुष्ठष्ट क्रद्गह्यह्वद्यह्ल 2025 लिंक पर क्लिक करें।स्क्रीन पर एसएससी जेएसए/एलडीसी फाइनल रिजल्ट 2025 पीडीएफ फाइल ओपन हो जाएगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button