व्यापार

अगले हफ्ते लगातार 3 दिन बंद रहेगा शेयर बाजार

Stock Market Holiday Alert: शेयर बाजार में कारोबार करने वाले निवेशकों के लिए महत्वपूर्ण खबर है. अगले हफ्ते शेयर बाजार लगातार तीन दिनों तक बंद रहेगा. दरअसल, शुक्रवार 26 जून को मुहर्रम के मौके पर शेयर बाजार में छुट्टी रहेगी. इसके बाद शनिवार और रविवार को नियमित साप्ताहिक अवकाश रहेगा.

ऐसे में निवेशकों को लगातार तीन दिन तक बाजार में कारोबार करने का मौका नहीं मिलेगा. इस दौरान NSE और BSE पर इक्विटी, डेरिवेटिव, करेंसी डेरिवेटिव, सिक्योरिटीज लेंडिंग एंड बॉरोइंग और इलेक्ट्रॉनिक गोल्ड रिसीट्स जैसे सभी प्रमुख सेगमेंट बंद रहेंगे. जो निवेशक अगले सप्ताह ट्रेडिंग या निवेश की योजना बना रहे हैं, उन्हें इस छुट्टी को ध्यान में रखकर अपनी रणनीति बनानी चाहिए.

26 जून को क्यों बंद रहेगा बाजार?

अगले सप्ताह शुक्रवार 26 जून को मुहर्रम का अवकाश है. मुहर्रम इस्लामी नए साल की शुरुआत का प्रतीक माना जाता है और यह मुस्लिम समुदाय का महत्वपूर्ण धार्मिक अवसर है. इसी दिन हजरत इमाम हुसैन की शहादत को भी याद किया जाता है.

मुहर्रम के कारण देशभर में सरकारी कार्यालय, स्कूल, बैंक और कई अन्य संस्थान बंद रहते हैं. इसी वजह से NSE और BSE पर भी कारोबार नहीं होगा.

लगातार 3 दिन नहीं होगी ट्रेडिंग

26 जून को बाजार बंद रहने के बाद 27 जून शनिवार और 28 जून रविवार का अवकाश रहेगा. इस तरह निवेशकों को लगातार तीन दिनों तक शेयर बाजार से ब्रेक मिलेगा. बाजार में सामान्य कारोबार फिर से सोमवार 29 जून से शुरू होगा.

तारीखदिनअवसरबाजार की स्थिति
26 जून 2026शुक्रवारमुहर्रमबंद
27 जून 2026शनिवारसाप्ताहिक अवकाशबंद
28 जून 2026रविवारसाप्ताहिक अवकाशबंद
29 जून 2026सोमवारसामान्य कारोबारखुला

किन सेगमेंट में नहीं होगा कारोबार?

मुहर्रम के दिन शेयर बाजार के सभी प्रमुख सेगमेंट बंद रहेंगे. इसमें इक्विटी ट्रेडिंग, फ्यूचर्स एंड ऑप्शंस, करेंसी डेरिवेटिव, सिक्योरिटीज लेंडिंग एंड बॉरोइंग और इलेक्ट्रॉनिक गोल्ड रिसीट्स शामिल हैं.

2026 में अभी कितनी छुट्टियां बाकी हैं?

NSE के छुट्टी कैलेंडर के अनुसार 2026 में कुल 16 कार्यदिवसों की ट्रेडिंग छुट्टियां हैं. मुहर्रम के बाद इस साल 7 और ट्रेडिंग छुट्टियां बची हैं.

तारीखदिनअवसरबाजार की स्थिति
26 जून 2026शुक्रवारमुहर्रमबंद
14 सितंबर 2026सोमवारगणेश चतुर्थीबंद
2 अक्टूबर 2026शुक्रवारमहात्मा गांधी जयंतीबंद
20 अक्टूबर 2026मंगलवारदशहराबंद
10 नवंबर 2026मंगलवारदिवाली-बलिप्रतिपदाबंद
24 नवंबर 2026मंगलवारप्रकाश पर्व श्री गुरु नानक देवबंद
25 दिसंबर 2026शुक्रवारक्रिसमसबंद

शुक्रवार को कैसा रहा बाजार?

शुक्रवार को शेयर बाजार में गिरावट देखने को मिली. Nifty करीब 0.64 फीसदी गिरकर 24,013.10 अंक पर बंद हुआ. वहीं Sensex करीब 0.78 फीसदी टूटकर 76,802.90 अंक पर बंद हुआ.

हालांकि पूरे सप्ताह की बात करें तो दोनों प्रमुख सूचकांक लगभग 1.8 फीसदी मजबूत रहे. कच्चे तेल की कीमतों में नरमी और वैश्विक माहौल में सुधार से बाजार को सहारा मिला.

किस समय खुलता है शेयर बाजार?

भारतीय शेयर बाजार में प्री-ओपन सत्र सुबह 9 बजे शुरू होता है. नियमित कारोबार सुबह 9:15 बजे से शुरू होकर दोपहर 3:30 बजे तक चलता है. इसके बाद क्लोजिंग सत्र आयोजित किया जाता है. निवेशकों को अगले सप्ताह की छुट्टियों को ध्यान में रखते हुए अपने सौदों और निवेश योजनाओं की तैयारी पहले से कर लेनी चाहिए.

Related Articles

Back to top button