अन्य खबरें

भोजपुरी गाने पर ताऊ ने ताई के साथ किया जोरदार डांस, लगाए गजब के ठुमके

Viral Dance Video :सोशल मीडिया पर इन दिनों एक ताऊ-ताई का डांस वीडियो लोगों का खूब मनोरंजन कर रहा है. वायरल क्लिप में ताऊ और ताई भोजपुरी गाने की धुन पर शानदार अंदाज में डांस करते नजर आ रहे हैं. दोनों ने इतने जोश और उत्साह के साथ ठुमके लगाए कि वहां मौजूद लोग भी उनकी परफॉर्मेंस देखकर झूम उठे. डांस ने इंटरनेट यूजर्स का दिल जीत लिया है. यह वीडियो इंस्टाग्राम पर @omkar_prajapati7 नाम के पेज से शेयर किया गया है. वीडियो को लाखों लोग देख चुके हैं और इस पर बड़ी संख्या में लाइक्स और कमेंट्स भी आ रहे हैं. यूजर्स ताऊ-ताई की केमिस्ट्री और उनके बेफिक्र अंदाज की जमकर तारीफ कर रहे हैं. कई लोगों ने लिखा कि जिंदगी को खुलकर जीने का असली तरीका यही है, जबकि कुछ ने इस जोड़ी को सोशल मीडिया की सबसे प्यारी डांसिंग जोड़ी बताया.

Related Articles

Back to top button