मनोरंजन

The Bluff का ट्रेलर रिलीज, प्रियंका चोपड़ा ने गदर काटा, ‘धुरंधर’ के रहमान डकैत से हो रही तुलना

प्रियंका चोपड़ा की नई फिल्म ‘द ब्लफ’ का पहला ऑफिशियल ट्रेलर रिलीज हो चुका है, जो जबरदस्त है। इस अपकमिंग हॉलीवुड फिल्म की पूरी कहानी प्रियंका चोपड़ा के कंधे पर टिकी नजर आ रही है। इस फिल्म हॉलीवुड फिल्म में देसी गर्ल लीड हीरो के किरदार में दिख रही हैं, जिसमें अपने जबरदस्त एक्शन सीन्स से उन्होंने बॉलीवुड ही नहीं बल्कि हॉलीवुड के लोगों का भी दिल जीत लिया है।

हॉलीवुड फिल्म ‘द ब्लफ’ का पहला ऑफिशियल ट्रेलर बुधवार को रिलीज हुआ जिसने सोशल मीडिया पर तहलका मचा दिया है। फिल्म में मारधाड़ वाले सीन ‘धुरंधर’ के उन एक्शन सीन्स की याद दिला रहे हैं जिसे देखकर काफी दर्शकों ने अपनी आंखें बंद कर ली होंगी। प्रियंका चोपड़ा इस फिल्म में कुछ ऐसा ही तूफान मचाती दिख रही हैं।

प्रियंका चोपड़ा ने शेयर किया ‘द ब्लफ’ का ट्रेलर

ट्रेलर को शेयर करते हुए प्रियंका ने कैप्शन में लिखा है, ‘ये कहानी खून से लथपथ रेत के साथ ही खत्म होगी। द ब्लफ 25 फरवरी 2026 को प्राइम वीडियो पर आ रही है।’

‘द ब्लफ’ में प्रियंका चोपड़ा का कैसा है किरदार

वे एक पूर्व महिला समुद्री डाकू एर्सेल ‘ब्लडी मैरी’ बोदेन का किरदार निभा रही हैं। इस फिल्म की कहानी 19वीं सदी के अंत में कैरिबियन आईलैंड (खासकर केमन आइलैंड्स) पर बैस्ड है। ट्रेलर में दिखाया गया है कि प्रियंका का किरदार अपने पति और बच्चों के साथ अब शांतिपूर्ण जीवन जी रही है अचानक उनकी जिंदगी में तब सूनामी आ जाता है जब उसका पुराना कैप्टन (कार्ल अर्बन) बदला लेने के लिए वापस आ जाता है। दरअसल इससे पहले प्रियंका ने उसे धोखा दिया था और खजाना लेकर भाग गई थी।

प्रियंका चोपड़ा की ‘द ब्लफ’ की क्या है कहानी

इस हॉलीवुड फिल्म में धुआंधार एक्शन सीन्स हैं और भरपूर एडवेंचर थ्रिलर भी है। इस ट्रेलर में प्रियंका को जबरदस्त तेज-तर्रार और हिंसक दिखाया गया है, जो न केवल अपने लात और घूंसों से दुश्मनों के छक्के छुड़ाना जानती है बल्कि वो तलवारबाजी और चाकू चलाते हुए भी दु्श्मनों पर भारी पड़ती हैं। इस ट्रेलर में खून-खराबा और फाइट वाले सीन विचलित करने वाले हैं। ट्रेलर देखकर साफ है कि ये फिल्म कोई सिंपल ‘पाइरेट्स ऑफ द कैरेबियन’ जैसी मजेदार कहानी नहीं है, बल्कि ये आर-रेटेड (बड़े लोगों के लिए) ज्यादा खतरनाक और क्रूर है। इस कहानी में बदला, मां का प्यार और इसी के साथ परिवार की रक्षा के लिए जान की बाजी लगाने तक की झलकियां हैं।

लोगों ने कहा- प्रियंका चोपड़ा ने गदर मचा दिया, रहमान डकैत से तुलना

ट्रेलर देखकर फैन्स काफी उत्साहित दिख रहे हैं। लोगों ने प्रियंका के इस अवतार की जमकर तारीफ की है। एक यूज़र ने प्रियंका चोपड़ा की तुलना ‘धुरंधर’ के रहमान डकैत यानी अक्षय खन्ना से कर डाली है। वहीं एक ने कहा है- हॉलीवुड में प्रियंका चोपड़ा के हार्ड वर्क और धैर्य का फल उन्हें अब मिल रहा है। एक और फैन ने कहा- प्रियंका चोपड़ा ने गदर मचा दिया है। यूट्यूब वीडियो देख एक फैन ने लिखा- प्रियंका चोपड़ा का कॉन्फिडेंस इस बात का सबूत है कि आखिर वो हॉलीवुड में क्या कर रही हैं। लोग उनके हर एक्शन सीन की जमकर तारीफें कर रहे हैं।

प्रियंका चोपड़ा की हॉलीवुड फिल्म ‘द ब्लफ’ कब हो रही रिलीज

प्रियंका चोपड़ा की इस हॉलीवुड फिल्म के लिए फिलहाल एक महीने से अधिक इंतजार करना होगा, जो 25 फरवरी 2026 को प्राइम वीडियो पर रिलीज होने जा रही है। फिल्म में प्रियंका चोपड़ा के साथ कार्ल अर्बन (विलन, कैप्टन कोंनर), टेमुएरा मॉरिसन, इस्माइल क्रूज कोर्डोवा, सफिया ओकली-ग्रीन और वेदांतन नायडू जैसे कलाकार हैं। इस फिल्म का निर्देशन फ्रैंक ई. फ्लावर्स ने किया है और इसे रूसो ब्रदर्स (जो एवेंजर्स फिल्में बनाते हैं) ने प्रोड्यूस किया है। जोई सलदाना एग्जीक्यूटिव प्रड्यूसर हैं। बताया जा रहा है कि ये प्रियंका की हॉलीवुड में अपनी पहली प्रोडक्शन फिल्म है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button