अन्य खबरें

UPSC 2025 : इंटरव्यू के लिए प्रोसेस शुरू; DAF 2 फॉर्म भरने की विंडो ओपन, ये रहा डायरेक्ट लिंक

संघ लोक सेवा आयोग ने सिविल सेवा मुख्य परीक्षा 2025 में सफल हुए उम्मीदवारों के लिए एक महत्त्वपूर्ण नोटिस जारी किया है। मुख्य परीक्षा के नतीजों के आधार पर 2,736 उम्मीदवारों को पर्सनालिटी टेस्ट/ इंटरव्यू के लिए शॉर्टलिस्ट किया गया है। इन सभी उम्मीदवारों के लिए आयोग ने डिटेल्ड एप्लीकेशन फॉर्म-II को अपडेट या भरने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। यह प्रक्रिया अनिवार्य है, और जो उम्मीदवार इसे पूरा नहीं करेंगे, उन्हें इंटरव्यू के लिए ई-सममन लेटर जारी नहीं किया जाएगा। आयोग ने डीएएफ अपडेट करने के लिए आधिकारिक पोर्टल upsconline.gov.in पर लिंक को एक्टिव कर दिया है। मुख्य परीक्षा पास करने वाले सभी 2,736 उम्मीदवारों को इस विंडो में लॉग इन करना होगा, भले ही उन्हें कोई बदलाव न करना हो। DAF-II में उम्मीदवारों को इन डिटेल्स को वेरिफाई/अपडेट करना होगा। पर्सनल डिटेल्स में पत्राचार और स्थायी पता, वैवाहिक स्थिति और माता-पिता से संबंधित जानकारी। शैक्षणिक योग्यता- अपनी पिछली शैक्षणिक योग्यताएं, पास होने या परीक्षा में बैठने का प्रमाण।

आयोग ने स्पष्ट किया है कि इंटरव्यू के कॉल लेटर सिर्फ उन्हीं उम्मीदवारों को जारी किए जाएंगे जो इस फॉर्म को सफलतापूर्वक भरकर दोबारा जमा करेंगे। यूपीएससी ने डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन और डीएएफ अपडेट के लिए एक सख्त समय सीमा निर्धारित की है। उम्मीदवारों को 27 नवंबर 2025 को शाम छह बजे तक सभी आवश्यक वैलिड सपोर्टिंग डॉक्यूमेंट अपलोड करने और DAF-II सबमिट करने होंगे। आयोग ने चेतावनी दी है कि यदि उम्मीदवार इस समय सीमा तक डिटेल्स अपडेट करने या डॉक्यूमेंट जमा करने में विफल रहते हैं, तो उनकी उम्मीदवारी रद्द कर दी जाएगी और इंटरव्यू के लिए ई-सममन लेटर जारी नहीं किया जाएगा। पर्सनैलिटी टेस्ट (इंटरव्यू) की प्रक्रिया जनवरी 2026 में यूपीएससी के धौलपुर हाउस मुख्यालय, नई दिल्ली में शुरू होने की उम्मीद है। इंटरव्यू 275 अंकों का होता है, और अंतिम मेरिट सूची में इसका निर्णायक महत्त्व होता है। इसमें कोई न्यूनतम अर्हता अंक निर्धारित नहीं होता है। सभी उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे अंतिम समय की समस्याओं से बचने के लिए जल्द से जल्द अपने DAF-II की प्रक्रिया पूरी कर लें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button