मनोरंजन

‘वेलकम टू द जंगल’ ने दूसरे मंगलवार दिखाई तेजी, अब बस इतने करोड़ कमाते ही हो जाएगी हिट


अक्षय कुमार की फिल्म ‘वेलकम टू द जंगल’ ने बॉक्स ऑफिस पर अच्छा परफॉर्म किया है. यहां तक कि अल्फा की रिलीज के बाद स्क्रीन काउंट कम होने के बावजूद इसने दूसरे वीकेंड पर जबरदस्त तेजी दिखाई और शानदार कलेक्शन किया है. हालांकि दूसरे मंडे इसकी कमाई में मंदी भी देखी गई लेकिन फिर भी ये एक्शन-एडवेंचर कॉमेडी फिल्म अब हिट होने के बहुत करीब है. चलिए ‘वेलकम टू द जंगल’ के 12वें दिन यानी दूसरे मंगलवार की कमाई के आंकड़े जानते हैं.

‘वेलकम टू द जंगल’ ने 12वें दिन कितना किया कलेक्शन
‘वेलकम टू द जंगल’ को फैमिली ऑडियंस से खूब प्यार मिला रह है. अहमद खान निर्देशित ये फिल्म पॉपुलर वेलकम फ्रेंचाइजी की तीसरी इंस्टॉलमेंट हैं और इसमें अक्षय कुमार के अलावा सुनील शेट्टी, परेश रावल, रवीना टंडन, राजपाल यादव और दिशा पटानी सहित 30 कलाकारों ने अपनी अदाकारी का जलवा दिखाया है. फिल्म की कमाई की बात करें तो ‘वेलकम टू द जंगल’ ने पहले हफ्ते में ही 93.15 करोड़ रुपये जोड़ लिए थे.

इसके बाद इसने 8वें दिन 4.50 करोड़, 9वें दिन 7.50 करोड़, 10वें दिन 9.75 करोड़ और 11वें दिन 2.65 करोड़ कमाए.

  • अब सैकनिल्क की अर्ली ट्रेंड रिपोर्ट के मुताबिक ‘वेलकम टू द जंगल’ ने रिलीज के 12वें दिन यानी दूसरे मंगलवार को 3 करोड़ कमाए हैं.
  • इसी के साथ इस फिल्म की 12 दिनों की कुल कमाई अब 120.55 करोड़ रुपये हो गई है.

हिट होने से इंचभर दूर है ‘वेलकम टू द जंगल’
खबरों के मुताबिक, ‘वेलकम टू द जंगल’ 125 करोड़ रुपये के बजट में बनी है. इसने 12 दिनों में, अपनी लागत का 96.44% हिस्सा वसूल कर लिया है. ‘सेफ ज़ोन’ में आने और आधिकारिक तौर पर ‘सक्सेसफुल’ फिल्म का दर्जा पाने के लिए इसे बस 5 करोड़ रुपये और कमाने होंगे. उम्मीद है कि एक दो दिन में ये इस मील के पत्थर को पार कर लेगी और इसी के साथ कोविड के बाद के दौर में अक्षय कुमार के लिए यह एक बड़ी जीत होगी.

बता दें कि 2025 में एक्टर की 4 फिल्में आईं, लेकिन उनमें से कोई भी सफल नहीं रही. वहीं, 2026 उनके लिए लकी साबित हो रहा है. ‘भूत बंगला’ के बाद यह उनकी लगातार दूसरी सफल फिल्म होगी.

Related Articles

Back to top button