अन्य खबरेंमध्यप्रदेश

अजीबोगरीब डर: कुमार सानू के फैंस मार डालेंगे… इस खौफ में युवक ने दो बार की खुदकुशी की कोशिश!

जबलपुर: मोबाइल स्टेट्स तथा रील बनाने में दूसरे गायक के गाने का उपयोग करने के कारण कुमार सानू के फैंस मुझे मार डालेंगे। इससे भयभीत होकर तीस वर्षीय युवक ने कुछ घंटो के अंतराल में दो बार आत्महत्या का प्रयास किया। युवक को उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती किया गया है और उसकी हालत खतरे से बाहर है।

जीआरपी थाना प्रभारी संजीवनी राजपूत से मिली जानकारी के अनुसार नागपुर में रहकर काम करने वाला तीस वर्षीय युवक मूलतः बिहार के छपरा रहने वाला था। युवक की मानसिक स्थिति ठीक नहीं होने के कारण साले के साथ वह अपने घर छपरा जा रहा था। नागपुर से जबलपुर पहुंचने के बाद दोनों छपरा जाने के लिए रेलवे स्टेशन पर ट्रेन का इंतजार कर रहे थे।

शौचालय गया और ब्लैड से गला, पेट व कलाई की काट ली

सुबह लगभग दस बजे युवक प्लेटफार्म में बने सार्वजनिक शौचालय गया और ब्लैड से गला, पेट व हाथ की कलाई काट ली थी। युवक जब काफी देकर टॉयलेट से बाहर नहीं आया तो. साले ने जाकर देखा तो वह रक्तरंजित हालत में था। पुलिस आरक्षक के साथ उसे तत्काल उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज अस्पताल ले गया। मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भी ऑपरेशन के लिए जाते समय पहली मंजिल से कूदकर आत्महत्या करने का प्रयास किया।

हर स्टेशन में उतर कर भागने का प्रयास

युवक के साले ने पूछताछ के दौरान बताया कि नागपुर से जबलपुर आते समय युवक हर स्टेशन में उतर कर भागने का प्रयास कर रहा था। गाने सुनने के कारण उसकी दिमागी हालत खराब हो गयी है। युवक अपने परिवार के पास छपरा जाना चाहता था। इसलिए वह उसे छपरा छोडने जा रहा था। युवक ने पूछताछ के दौरान बताया कि उसने कुमार सानू के गाना गाने व सुनना बंद कर दिये है। मोबाइल स्टेट्स व रील में दूसरे गायक के गाने का उपयोग करता है। जिसके कारण कुमार सानू के फैंस उसे मार डालेंगे। युवक का उपचार जारी है और उसकी हालत खतरे से बाहर है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button