अंतर्राष्ट्रीय

ईरान युद्ध में मध्यस्थता का दावा कर रहा था पाकिस्तान, UAE बोला- पहले 3.5 अरब डॉलर का कर्ज वापस करो

नई दिल्ली। पश्चिम एशिया में चल रहे युद्ध के दौरान पाकिस्तान में पेट्रोल और डीजल के दाम आसमान छू रहे हैं। इस बीच संयुक्त अरब अमीरात (UAE) ने उसके संकट को और बढ़ा दिया है।

यूएई ने पाकिस्तान को इस महीने के अंत तक 3.5 अरब डॉलर का कर्ज वापस करने कहा है। दरअसल, ईरान के साथ पाकिस्तान की निकटता से अबू धाबी नाखुश है।

UAE ने पाकिस्तान को दी डेडलाइन

पाकिस्तान की विदेश नीति की प्राथमिकताओं को लेकर सवाल उठ रहे हैं। इन तनावों का असर भविष्य में मिलने वाली वित्तीय सहायता पर भी पड़ सकता है।

रिपोर्ट में कहा गया है कि संयुक्त अरब अमीरात से मिलने वाले दो अरब डॉलर के अलग सहायता पैकेज पर अब अनिश्चितता बनी हुई है।

एक अधिकारी ने कहा कि पाकिस्तान ने महीने के अंत से पहले यूएई को 3.5 अरब अमेरिकी डॉलर का कर्ज लौटाने का फैसला किया है। इसे देश के विदेशी मुद्रा भंडार पर पड़ने वाले असर के बावजूद राष्ट्रीय गरिमा बनाए रखने के लिए उठाया गया कदम बताया।

अबू धाबी ने तत्काल धनराशि की वापसी की मांग की थी, जो 2019 में अबू धाबी विकास कोष के माध्यम से पाकिस्तान के भुगतान संतुलन को स्थिर करने के लिए दी गई बाहरी वित्तीय सहायता का हिस्सा थी।

द डॉन के अनुसार, पाकिस्तान के केंद्रीय बैंक का भंडार लगभग 16.3 अरब अमेरिकी डॉलर है। लगभग तीन अरब अमेरिकी डॉलर का पुनर्भुगतान भंडार को लगभग 18 प्रतिशत तक कम कर सकता है, जिससे आयात क्षमता काफी कमजोर हो जाएगी।

Related Articles

Back to top button