राष्ट्रीय

अमेरिका और कनाडा समेत कई देशों में YOUTUBE DOWN, यूजर्स परेशान

Is YouTube Down: अमेरिका समेत दुनिया के कई देशों में वीडियो स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म यूट्यूब डाउन है. इंटरनेट आउटेज पर नजर रखने वाली वेबसाइट डाउनडिटेक्टर के मुताबिक, अधिकतर यूजर्स ऐप के डाउनलोड होने की शिकायत कर रहे हैं. करीब 16 प्रतिशत यूजर्स ने वीडियो स्ट्रीमिंग डाउन होने और 10 प्रतिशत ने वेबसाइट के साथ इश्यू होने की भी शिकायत की है. इस पर लगभग 3 लाख लोग यूट्यूब की सर्विस डाउन होने की रिपोर्ट कर चुके हैं.

डाउन होने का कारण नहीं आया सामने 

अभी तक यूट्यूब की सर्विस डाउन होने का कारण सामने नहीं आया है और यूजर्स कंपनी की तरफ से अपडेट का इंतजार कर रहे हैं. कई रिपोर्ट्स में बताया गया है कि अमेरिका के अलावा कनाडा, यूनाइटेड किंगडम और कई दूसरे देशों में इस आउटेज का असर पड़ा है. सोशल मीडिया पर लोग लगातार इसकी शिकायतें कर रहे हैं. कई रिपोर्ट्स में भारत में यूट्यूब डाउन होने की बात कही जा रही है. कई यूजर्स का कहना है कि यूट्यूब के साथ-साथ गूगल, AWS और क्लाउडफ्लेयर भी डाउन हैं.

यूट्यूब ने मानी सर्विस डाउन होने की बात

TeamYouTube ने सर्विस डाउन होने की बात को स्वीकार किया है. एक बयान में कहा गया है कि हम इस इश्यू को देख रहे हैं. अभी हमारे पास इसका कोई फिक्स नहीं है, लेकिन हम इस पर नजर बनाए हुए हैं. हम यूजर्स को अपडेट करते रहेंगे. वहीं गूगल सपोर्ट पेज पर लिखा गया है कि हम यूट्यूब होमपेज, रिकमंडेशन और सर्च में आ रहे इश्यू से अवगत हैं और इसे ठीक करने के लिए काम कर रहे हैं. हालांकि, अभी तक कंपनी की तरफ से यह नहीं बताया गया है कि इश्यू को ठीक करने में कितना समय लग सकता है. 

Related Articles

Back to top button