खेल

अहमदाबाद में गुजरात दिखाएगा दम या मुंबई मारेगी बाजी

अहमदाबाद, सोमवार को आईपीएल 2026 के 30वें मुक़ाबले में गुजरात टाइटंस का सामना पड़ोसी टीम मुंबई इंडियंस से अहमदाबाद में होगा। पांच बार की विजेता मुंबई इंडियंस आईपीएल 2026 में संघर्ष कर रही है। मुंबई ने पहला मैच जीता था, लेकिन उसके बाद लगातार चार मैचों में हार का सामना करना पड़ा। तो वहीं गुजरात टाइटंस शुभमन गिल की कप्तानी में शानदार फॉर्म में चल रही है और जीत की हैट्रिक लगा चुकी है। ऐसे में एमआई के लिए वापसी करना आसान नहीं होगा। हालांकि, दोनों टीमें एक-दूसरे को कड़ी टक्कर दे सकती है। आईपीएल 2026 में अब तक गुजरात और मुंबई दोनों ही टीमों ने 5-5 मुकाबले खेले हैं। गुजरात की टीम को शुरूआती दो मैचों में हार का सामना करना पड़ा था।

हालांकि, इसके बाद जीटी ने वापसी की और लगातार तीन मैचों में जीत हासिल की। तो वहीं मुंबई ने सीजन का आगाज शानदार अंदाज में किया था और कोलकाता के खिलाफ पहले ही मैच में जीत दर्ज की थी। एमआई 2012 के बाद पहली बार आईपीएल में अपना पहला मैच जीती थी। इसके बाद टीम जीत की पटरी से उतर गई और लगातार चार मैचों में हार का सामना करना पड़ा। ्रगुजरात टाइटंस और मुंबई इंडियंस के बीच आईपीएल में हेड टू हेड रिकॉर्ड पर नजर डालें, तो जीटी का पलड़ा भारी दिखाई देता है। दोनों टीमों के बीच अब तक कुल आठ मुकाबले खेले गए हैं, जिसमें से गुजरात ने पांच मैचों में जीत हासिल की है, तो वहीं मुंबई इंडियंस को तीन मुकाबलों में जीत हासिल हुई है।

Related Articles

Back to top button